logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Duramater
दृढ़तानिका, ड्यूरामेटर
कशेरुकियों में मस्तिष्क तथा मेरु रज्जु के चारों तरफ स्थित मजबूत रेशेदार झिल्ली।

Dust
प्रधूल, धूलि
पीड़कनाशी और कुछ अक्रिय पदार्थों का सूखा मिश्रण। वाहक के रुप में मटियार, टाल्क, ऐटापल्गाइट, अखरोट का कवच, कैल्सियम कार्बोनेट और इसी प्रकार के अन्य पदार्थों से इसका अनुप्रयोग सुगम बन जाता है।

Duster
धूलित्र, प्रधूलक
वह उपकरण अथवा युक्ति जो, पीड़कनाशी धूल के सूक्ष्म कणों को लक्ष्म-सतह पर निर्देशित करती है।

Dyad
द्वयक
अर्धसूत्री विभाजन में होने वाले प्रथम भाजन के परिणामस्वरुप उत्पन्न दो कोशिकाएँ।

Earthworm
केंचुआ
ऐनेलिडा संघ के यूटाइफियस, फेरेटिमा आदि वंशों के प्राणियों का सामान्य नाम। इनका शरीर सिलिंडराकार, दोनों सिरों पर नोकीला, कई खंडों वाला, उपांगहीन तथा शूकयुक्त होता है।

Earwig
कर्णकीट
डर्मोप्टेरा गण के सदस्यों का सामान्य नाम।

Ecdysis
निर्मोकोत्सर्जन
समय -समय पर त्वचा की बाहरी स्तर या केंचुली (संधिपादों की उपत्वचा या सरीसृपों में बाहरी अधिचर्मी स्तर) को शरीर से उतार फेंकने की क्रिया; जैसे सांप, कीट और क्रस्टेशियाई प्राणियों में।

Ecdysone
एक्डाइसोन
प्रत्येक निर्मोक या उपरति (diapause) की समाप्ति के बाद अग्र वक्षीय ग्रंथियों (prothoracic glands) द्वारा स्रावित कीट निर्मोचन हॉर्मोन, जो एक रसायन होता है और विभिन्न कायिक ऊतकों की वृद्धि, उनके परिवर्धन तथा अन्य शरीर रैखिक मापक। क्रियात्मक और आकृतिक परिवर्तनों को उद्दीपित करता है, ताकि निर्मोचन चक्र का सतत पुनरावर्तन होता रहे।

Echinodermata
एकाइनोडर्मेटा
अकेशरुकी समुद्री प्राणियों का एक संघ। अरीय सममिति, त्वचा में कैल्शियमी पट्टियां या अस्थिकाएं, नाल-पद और जल-संवहनी तंत्र, इनके प्रमुख लक्षण हैं। उदा. तारामीन, समुद्री अर्चिन, समुद्री खीरा आदि।

Echolocation
प्रतिध्वनि निर्धारण
चमगादड़ आदि प्राणियों में उच्च आवृत्ति ध्वनियों (पराश्रव्य ध्वनियों) के उपयोग से आस-पास की बाधाओं से बचते हुए अभिविन्यास करना। आस-पास की वस्तुओं से टकराकर ध्वनियों के वापस लौटने पर प्राणी को उन वस्तुओं की दिशा तथा सापेक्ष दूरी का अंदाज लग जाता है और वह बिना कहीं टकराए उड़ सकता है।


logo