logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Pan Stick
पेन स्टिक
क्रीम जैसा सज्जा आधार (फाउंडेशन) जो उँगलियों, तूलिका या फोम स्पंज से लगाया जाता है।

Pantograph
पेन्टोग्राफ
एक कैंची के समान टाँगने वाला साधन जो उस ऊँचाई का समायोजन करने के लिए प्रयुक्त होता है जिस ऊँचाई पर एक प्रकाशिकी इपकरण को टाँगना चाहिए।

Pantograph Chart
विद्युतग्राही लेखा, पेन्टोग्राफ चार्ट
एक अर्थ पारदर्शी आच्छादन जिसमें पेन का केंद्रिय मार्ग और वृद्धि दूरियाँ अंकित होती है। विद्युतग्रही लेखा, विद्युतग्राही इकाई की क्षेत्र मार्गदर्शिका के ऊपर लगा होता है। इसमें गति, पेन के प्रत्येक उद्भासन के लिए केंद्रिय मार्ग के प्रत्येक वृद्धि चिह्न को विद्युतग्राही सुई के बिंदु के साथ सीधे मिलाने से क्रियान्वित होती है।

Pantograph Unit
विद्युतग्राही इकाई, पैन्टोग्राफ इकाई
एक चपटी धातु की सतह जिस पर एक क्षेत्र मार्ग-दर्शिका लगी होती है और लोहे का एक संकेतक इसके ऊपर लटका होता है। यह इकाई लिमेशन कंपाउंड के दाहिने सिरे पर लगी होती है। इसमें कंपाउंड की प्रत्येक गति, विद्युतग्राही क्षेत्र मार्गदर्शिका के ऊपर फिल्माए जाने वाले क्षेत्र के केंद्र की ओर विद्युतग्राही सुई की गति से संगीत रखती है।

Papier Mache
कागज की लुग्दी, पेपियर मैशे
1. कागज की लुब्दी जो कठपुतलियाँ और उनकी पृष्ठभीमि बनाने में तार या लकड़ी के ढाँचों पर फैलाने में प्रयुक्त होती है। 2. त्रि-विमीय इकाइयाँ बनाने में प्रयुक्त एक तकनीक।

Parabolic Aluninized Reflecter (Par)
परवलीय एल्यूमीनिकृत परावर्तक
इस प्रकार के परावर्तक से प्रकाश परावर्तन श्रेष्ठ होता है और प्रकाश को सही स्थान पर फोकस किया जा सकता है। इससे युक्त लैंप का पट्टी प्रकाश और पी. ए.आर. बैंक में प्रयोग होता है।

Parallel Action
समांतर क्रिया
दो अथवा अधिक कार्य जोएक ही समय में किए जै रहे हों तथा जिन्हें क्रॉस कटिंग के द्वारा दर्शया जाए।

Parapet Wall
मुंडेर दीवार
छत की छोटी चार-दीवारी।

Par Bank
पी.ए.आर.बैंक
एक बड़ा भारी ढाँचा जिसमें छ: या अधिक परवलीय एलयुमीनियम कृत परातर्तक होते हैं। इसका प्रयोग बड़े क्षेत्र के ऊपर पूर प्रदीपन हेतु किया जाता है।

Pastal Animation
रंगीन पेंसिल जनित एनिमेशन, पेस्टल एनिमेशन
एक ऐसी विधि, जिसमें चॉक, रंगील पेंसिल या चारकोल की सहायता से, एनिमेशन स्टेंड पर फिल्माई जाने वाली गतियों को प्रदर्शित किया जाता है।


logo