logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Sacci
कोश
saccus का बहुवचना

Saccites
सैक्काइटीज़
परागाणु प्रभाग जिसमें वे पराग सम्मिलित हैं जिनमें कोश होते हैं।

Saccizonati
सैक्कीजोनाटी
परागाणु अधोप्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनमें गुंठिका (वीलम) तो होती है किन्तु त्रि-अर चिन्ह नहीं होता या बहुत ही हल्का होता है।

Saccus
कोश, सैक्कस
पराग-कणों के अन्दर वायु भरा थैला।

Sagenopteris
सैजीनॉप्टेरिस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के केटोनिएलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। ट्राइएसिक-क्रिटेशस युग की इन पत्रियों में हस्ताकार रूप से विन्यस्त अनुपर्णों के चार जोड़े होते हैं।

Sahnia
साहनिया
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिडा वर्ग के पेन्टॉक्सिलेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। जुरैसिक युग के ये परागधारी अंग पेन्टॉक्सिलॉन जैसी शाखाओं के सिरों पर लगे होते हैं।

Sahnianthus
साहनीऐन्थस
संवहनी पादपों के ऐन्जियोस्पर्मोप्सिडा वर्ग का एक वंश। पैलियोजीन युग के ये पुष्प सोनार्टिएसी कुल में रखे जा सकते हैं।

Sahnioxylon
साहनिऑक्सिलॉन
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के साइकेडिऑइडेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। जुरैसिक-युग के इन काष्ठों में वाहिकाएँ नहीं होती।

Sahnipushpam
साहनीपुष्पम
संवहनी पादपों के ऐन्जियोस्पर्मोप्सिडा वर्ग का एक वंश। यह भारत के पैलियोजीन युग के पुष्पों के आधार पर ज्ञात है।

Salpinx
सैल्पिंक्स
युरीस्टोमा आदि कार्बनी युग के कुछ बीजों के न्यूसेलस के ऊपर का कीप जैसा अंग, जो परागकणों को ग्रहण करता है।


logo