logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Dorsal pleural line
पृष्ठ-पार्श्वक रेखा
शरीर के पृष्ठक और पार्श्व क्षेत्र के बीच विलगन की वह रेखा, जिसमें प्रायः वलन या खांच का चिह्न होता है।

Dorsum
पृष्ठ
पार्श्व क्षेत्रों से ऊपर प्राणी की पूरी पीठ।

Double helix
द्वि कुंडली
कुंडलिनी की तरह लिपटे डी.एन.ए के दो रज्जुक।

Drenching
मज्जन
पीड़कनाशी से पूरी तरह भिगो देना-अर्थात् उससे मृदा, प्राणी अथवा पादप को संतृप्त करना अथवा नहला देना।

Drone
पुंमधुप, पुंमक्षिका
नर मधुमक्खी, खासकर अनुषेचित अंडे से उत्पन्न बड़ा डंकहीन व्यष्टि जो मधु इकट्ठा करने में या मधुछत्ते की देखरेख करने में योगदान नहीं देता। किंतु आवश्यकता पड़ने पर रानी मक्षिका के लिए वीर्यसेचन करता है।

Ductless glass
वाहिनीहीन ग्रंथि
दे.endocrine gland अंतःस्रावी ग्रंथि।

Ductus ejaculatorius
स्खलन वाहिनी, डक्टस इजेकुलेटोरियस
1. नर जननांगों में बाहर की ओर खुलने वाली एक वाहिनी, जिसमें होकर शुक्र शरीर से बाहर निकलता है।
2. कई कशेरुकियों में शुक्रवाहक (वास डीफेरेन्स) का दूरस्थ भाग बनाने वाली मांसल पेशी, जो मैथुनांग के सिरे पर खुलती है।

Duodenum
ग्रहणी
कशेरुकियों की आहार-नाल में आमाशय के ठीक बाद स्थित छोटी आंत का अग्रतम भाग, जिसमें अग्न्याशय वाहिनी और पित्त वाहिनी खुलती है।

Duplex dna
द्विक डी.एन.ए.
कुंडलित आकार में पाया जाने वाला द्विरज्जुकित डी.एन.ए.।

Duplicate genes
द्विक जीन
जीन जो प्रति संजीन एक से आधिक प्रति में पाई जाती हैं। ये अधिकांशतः सिर से पुच्छ अनुक्रम मे अनुबद्ध होते हैं।


logo