logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Out law
विधि-बहिष्कृत वह व्यक्ति, राज्य अथवा संस्था जो अपनी आपराधिता के कारण क़ानून के संरक्षण से वंचित कर दी जाए जैसे, जलदस्युओं को पकड़ने पर कोई भी राज्य दंडित कर सकता है भले ही उन्होंने दंड देने वाले राज्य के विरुद्ध कोई अपराध न किया हो।

Outlawry of war
युद्ध-निषेध, युद्ध-वर्जन इसका अर्थ है संप्रभु राज्यों को युद्ध का परंपरागत अधिकार न रहना। सर्वप्रथम 1928 में पेरिस में अमेरिका और फ्रांस के बीच एक सधि हुई थी जिसे कॉलग ब्रिया पैक्ट अथवा पेरिस पैक्ट भी कहते हैं। इसके अनुसार राज्यों ने राष्ट्रीय नीति के उपकरण के रूप में युद्ध के अधिकार को सीमित करने की घोषणा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में युद्ध तो क्या, सभी प्रकार के बल प्रयोग अथवा बल प्रयोग की धमकी देने के अधिकार से भी राज्यों ने अपने आपको वंचित कर दिया है। इस प्रकार, आज की अंतर्राष्ट्रीय विधि के अनुसार युद्ध पूर्णतया अवैध हो गया है।

Overseas department
समुद्रपार विभाग ग्रेट ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय का एक अनुभाग जिसके अधीक्षण, निर्देशन तथा नियंत्रण में अंग्रेजी साम्राज्य में सम्मिलित उपनिवेशों का प्रशासन किया जाता था।

Overseas empire
समुद्रपारीय साम्राज्य इंगलैंड, पुर्तगाल, जर्मनी, इटली, फ्रांस तथा स्पेन आदि देशों के औपनिवेशिक प्रदेश जिनमें से अधिकांश अब स्वतंत्र हो चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बन चुके हैं।

Overseas possessions
समुद्रपारीय अधिकृत क्षेत्र किसी राज्य के विदेशों में स्थित छोटे-मोटे भूक्षेत्र जो उसकी संप्रभूता के अधीन अथवा उसके नियंत्रण अथवा क्षेत्राधिकार में हों।

Overwhelming majority
भारी बहुमत किसी दल अथवा विचार के पक्ष में आधे से कहीं अधिक मत जैसे दो तिहाई या तीन चौथाई या इससे भी अधिक।

Pacific blockade
शांतिक़ालीन नाकाबंदी शांतिकाल में, किसी राज्य द्वारा दूसरे राज्य को दंड देने के उद्देश्य से अथवा प्रतिशोध की भावना से अथवा उस पर दबाव डालने के उद्देश्य से, उसके तटों और बंदरगाहों से जलपोतों के निकलने का मार्ग अवरुद्ध करना। कभी-कभी बाहर आने वाले और अन्दर जाने वाले दोनों ही प्रकार के जलपोतों को इस संक्रिया में रोका जा सकता है। इस प्रकार की शांतिकालीन नाकाबंदी राज्यों के मध्य पारस्परिक विवादों के समाधान के बलकारी उपायों में से एक उपाय समझी जाती है।

Pacific settlement
शांतिपूर्ण समझौता, शांतिपूर्ण निर्णय राज्यों के बीच उत्पन्न किसी विवाद के समाधान के लिए वार्तालाप अथवा अन्य शांतिमय उपायों से सम्पादित समझौता अथवा संधि। इन उपायों का उल्लेख सबसे पहले 1899 के हेग कन्वेन्शन में किया गया था जिन्हें अब संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुच्छेद 33 में उद्धृत कर दिया गया है। ये उपाय हैं - वार्ता, सत्सेवा, मध्यस्थता, सुलह, विवाचन, न्यायिक प्रक्रिया और संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाई।

Pacifism
P

Pacifist
शांतिवादी, युद्ध विरोधी युद्ध का विरोध करने वाला तथा शांति का पक्षधर। ऐसे व्यक्तियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका आदि अनेक देशों में युद्धकाल में सरकार की अनिवार्य सैनिक भर्ती की नीति का सक्रिय विरोध किया है।


logo