विशेष पात्रे क्रियाविधि जिससे डी.एन.ए. के एक विशेष अनुक्रम (जीन) का भारी मात्रा में उत्पादन किया जाता है। इस क्रियाविधि में अनुक्रम को उपयुक्त क्लोनन संवाहक में निविष्ट किया जाता है। इससे जो पुनर्योगज (संकर) बनता है, उसे ऐसी कोशिका में प्रविष्ट किया जाता है जिसमें यह प्रतिकृति बना सके और अंत में कोशिकाओं के संवर्ध में वृद्धि की जा सके।
Dna coding
डी.एन.ए. कूटन
डी.एन.ए. और आर.एन.ए. में न्यूक्लिओटाइडों का क्रमागत त्रिक जो ऐमीनो अम्लों के अनुक्रमों के संदर्भ मे प्रोटीनों की प्राथमिक संरचना निर्धारित करता है।
Dna replicase
डी.एन.ए. रेप्लीकेज़
डी.एन.ए. प्रतिकृतीयन के लिए आवश्यक विशिष्ट एन्ज़ाइम सम्मिश्र।
Dna-ase
डी.एनेज
वह एन्जाइम जो डी.एन.ए. के आंबधों पर आक्रमण कर उन्हें तोड़ देता है।
Dominance
प्रभाविता
लक्षण प्ररुप के समयुग्मी तथा विषमयुग्मी दोनों प्रकार के जीवों में अभिव्यक्त होने की दशा। इसमें युग्मविकल्पी का जोड़ा पहली पीढ़ी (एफ-1) की सभी तथा दूसरी पीढ़ी (एफ-2) की 75% संततियों में प्रकट होता है।
Dominant (genes/traits)
प्रभावी (जीन/विशेषक)
समयुग्मी तथा विषमयुग्मी-दोनों प्रकार के जीवों के लक्षण प्ररुपों में समान रुप से अभिव्यक्त जीन जो अपने विकल्पी की अभिव्यक्ति को दबा देती है।
Dominant character
प्रभावी लक्षण
किसी विषमयुग्मजी जीव में दो वैकल्पिक लक्षणों या एलीलों में से प्रकट होने वाला एक लक्षण, जो दूसरे पर छा जाता है या उसकी अभिव्यक्ति नहीं होने देता; जैसे मानव में सामान्य रंग दृष्टि जो वर्णांधता पर प्रभावी होती है।
Dorsal aorta
पृष्ठ महाधमनी
कशेरुकियों में धमनी चापों (मछलियों में क्लोम चापों) से निकलने वाली प्रमुख धमनी, जो कशेरुक-दंड के नीचे स्थित होती है। इसमें होकर, सिर तथा अग्र पादों को छोड़कर, रुधिर शरीर के शेष भागों में जाता है।
Dorsal ganglion
पृष्ठीय गुच्छिका
तंत्रिका वलय के पश्च स्थित छोटी गुच्छिका, जिससे पृष्ठ तंत्रिका निकलती है।
Dorsal
पृष्ठीय
कशेरुकियों में रीढ़ या कशेरुक दंड की तरफ, उसके पास या उसी पर स्थित (कोई संरचना)।