logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Renalia
रेनैलिया
संवहनी पादपों के राइनियॉप्सिडा वर्ग के राइनिएलीज़ गण का एक वंश। डिवोनियन युग के इन पौधों के नग्न अक्षों के सिरों पर वृक्काकार बीजाणुधानी होती है।

Replacement
प्रतिस्थापन
जीवाश्मीभवन का एक चरण जिसमें जैव पदार्थ विगलित होकर विलीन हो जाता है और उसके स्थान पर खनिज पदार्थ स्थापित हो जाते हैं।

Reticulodromous
जालिकागामी
(शिरा विन्यास) जिसमें द्वितीयक शिराएँ अपने अत्यधिक शाखन से एक जालिका में खो जाती हैं।

Rhabdoporella
रैब्डोपोरेला
एक हरित शैवाल वंश। आर्डोविशियन युग के ये पौधे पुरातन लक्षणों वाले हैं।

Rhabdotaenia
रैब्डोटीनिया
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के ग्लोसॉप्टेरिडेलीज़ गणका एक अनंतिम वंश। पर्मियन युग की इन पत्तियों में स्पष्ट मध्य शिरा होती है।

Rhabdoxylon
रैब्डोक्सिलॉन
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के सीनॉप्टेरिडेलीज़ गण का एक वंश। कार्बनी युग के ये पर्णांग सघन रोमों से आवृत होते हैं।

Rhacophyton
रैकोफाइटॉन
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के जाइगौप्टेरिडेलीज़ गण का एक वंश। डिवोनियन युग के इन पौधों के अक्ष की शाखाएँ दो कतारों में होती हैं।

Rhacopteris
रैकॉप्टेरिस
पैलियोज़ोइक युग के पर्णांगवत् पर्ण समूह का एक वंश। कार्बनी युग के ये पर्ण तीन या चार बार पिच्छकित होते हैं।

Rhexoxylon
रेक्सोक्सिलॉन
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक वंश जो वर्गीकरण के लिए एक पहेली बना हुआ है। कुछ आचार्य इसे कोरिस्टोस्पर्मेलीज़ गण में रखते हैं। ट्राइएसिक तथा जुरैसिक युग के ये स्तंभांश सघनदारुकता के लक्षण में पेन्टोक्सिलॉन से समानता रखते हैं।

Rhodea
रोडिया
पैलियोज़ोइक युग के पर्णांगवत् पर्ण समूह का एक अनंतिम वंश। इसकी पिच्छिकाएँ इतनी कटी-फटी होती हैं कि पत्रदल नज़र ही नहीं आता।


logo