logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Distribution
वितरण
पृथ्वी के विभिन्न क्षेत्रों में अथवा विभिन्न भूवैज्ञानिक युगों में जीव जातियों का फैलाव। पहले को स्थानगत और दूसरे को कालगत वितरण कहते हैं।

Diurnal animal
दिवाचर, दिवा प्राणी
वे प्राणी, जो दिन में ही सक्रिय होते हैं। विप. Nocturnal रात्रिचर।

Diurnal
दिवाचर
दिन में सक्रिय

Divergence
अपसरण
दो संबंधित डी.एन.ए. खंडों के न्यूक्लिओटाइड अनुक्रमों में अथवा दो प्रोटीनों के ऐमीनो अम्ल अनुक्रमों में प्रतिशत अंतर।

Divergent transcription
अपसारी अनुलेखन
किसी मूल केंद्र की दोनों विपरीत दिशाओं में स्थित दो उन्नायकों से अनुलेखन का आरंभ होना, जिससे अनुलेखन दोनों दिशाओं में हो सके।

Diverticulum
अंधवर्ध, डाइवार्टिकुलम
किसी वक्ष या नाल से निकलने वाली नली-जैसी संरचना, जिसका दूरस्थ सिरा बंद होता है। उदा.- कृमिरुप परिशेषिका (वर्मिफॉर्म एपेन्डिक्स)।

Diving air store
निमज्जन वायु-संचयन
कुछ कीट जब तल सतह के नीचे डुबकी लगाते हैं, तब वे अपने साथ शरीर के किसी भाग से संलग्न वायु की एक परत या वायु का एक बुलबुला साथ ले जाते हैं। वाटर बोटमैन ( कैरिक्सिडी) और बैक-स्विमर्स (नोटोनैक्टिडी) के वयस्क और अर्भक दोनों ही के शरीर की अधर सतह पर स्थित रोमों में वायु की एक परत होती है।

Division of labour
श्रम विभाजन
यह कीट समाजों के संगठन का मूल है और इसे उनकी पारिस्थितिक सफलता के मुख्य घटकों में एक समझा जाता है। इसे दो लक्षणों से स्पष्ट करते हैः
1. एक साथ विभिन्न क्रियाएं करना।
2. विशिष्टीकृत व्यष्टियो के समूहों द्वारा, जिन्हें उन व्यष्टियो से अधिक कुशल समझा जाता है जो विशिष्टीकृत नहीं है या दोनों के द्वारा नियत कार्य साथ-साथ करना।

Dizygotic
द्वियुग्मजी, द्विअंडज
सामान्यतः एक समय में एक ही शिशु उत्पन्न करने वाले स्तनियों में अपवादस्वरुप एक साथ निषेचित होने वाले दो अंडों से उत्पन्न जुड़वा बच्चों के लिए प्रयुक्त।

D.N.A
डी.एन.ए.
डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिओटाइडों की स्वतःप्रतिकृतिकारी बहुलक श्रृंखला, जो प्रायः द्विकुंडलित होती है और सभी जैव-कोशिकाओं और अनेक विषाणुओं में जीनों के रचक तत्व के रुप में आनुवंशिक सूचनाओं की संवाहक होती है।


logo