logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Direct pest
प्रत्यक्ष पीड़क
ऐसे पीड़क जो किसी पण्यवस्तु जैसे फल, सब्जी आदि को तात्कालिक एवं प्रत्यक्ष हानि पहुंचाता है, भले ही उसका समष्टि घनत्व कम हो।

Directed mutation
दिष्ट उत्परिवर्तन
गुणसूत्री परिवर्तन जो विशिष्ट जीनों में कृत्रिम रुप से किए जाते हैं।

Disaccharide
डाइसैकेराइड
दो सरल शर्कराओं के संघनन द्वारा बनी शर्करा। दोनों शर्कराओं के अणु समान अथवा भिन्न हो सकते हैं और वे ग्लाइकोसिडीय आबंध से जुड़े रहते हैं। प्राकृतिक रुप में पाए जाने वाले डाइसैकेराइडों के उदाहरण हैं - गन्ना शर्करा (सुक्रोस) और दुग्ध शर्करा (लेक्टोस)।

Discoid
चक्रिकाभ
चक्रिका के आकार का।

Discoidal
चक्रिकाभ
1. विदलन का एक प्रकार जिसमें कोरकचर्म (ब्लास्टोडर्म) एकस्तरीय बिंब के रुप में पीतक (योक) के ऊपर रहता है।
2. अपरा का एक प्रकार जिसमें अंकुर एक या अधिक बिंब-जैसे क्षेत्रों में ही स्थित होते हैं; जैसे मानव में।

Discontinuous variation
असतत विभन्नता
किसी एक जाति में सामान्य जनकों की संतान में भिन्न लक्षणों का पाया जाना। यह घटना गुणसूत्रों की संख्या में परिवर्तन या इसकी रासायनिक अथवा भौतिक संरचना में फेर-बदल होने के कारण होती है।

Disjunction
वियोजन
समसूत्रण अथवा अर्धसूत्रण का पश्चावस्था में गुणसूत्र का दो सह अर्धसूत्रों में अलग-अलग हो जाना।

Dispersing agent
परिक्षेपक
ऐसा पदार्थ जिसके द्वारा कणों के बीच संसंजी (cohesive) आकर्षक कम हो जाता है। इसके लिए क्लेदनीय चूर्ण (wettable powder) बनाते समय प्रकीर्णन और निलंबी कर्मक मिलाए जाते हैं, ताकि सक्रिय संघटकों का सुगमता से क्लेदन और निलंबन हो सके।

Distal
दूरस्थ
शरीर के किसी अंग या भाग के आधार या मध्य रेखा से दूर वाले भाग या अंग के लिए प्रयुक्त; जैसे बाहु का अंगुलियों वाला सिरा, हृदय से दूर वाला भाग, मस्तिष्क से दूर स्थित तंत्रिकाएं आदि।

Distipharynx
दूरग्रसनी
कुछ कीटों में अधि-ग्रसनी और अधोग्रसनी के मिलने से बनी छोटी नलिका।


logo