logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Non interference
अहस्तक्षेप किसी राज्य के आंतरिक मामलों को किसी अन्य राज्य द्वारा प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से, उसकी सहमति के विरुद्ध हस्तक्षेप न करने की नीति। अहस्तक्षेप की नीति भारत द्वारा प्रणीत `पंचशील` के सिद्धांतों का एक प्रमुख अंग है।

Non-intervention treaty
अहस्तक्षेप संधि किन्हीं दो या दो से अधिक राज्यों के बीच इस आशय से की गई संधि अथवा समझौता कि वे एक दूसरे के आंतरिक अथवा बाह्य मामलों को उनकी सहमति के विरुद्ध निर्देशात्मक ढंग से इस प्रकार प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे जो उनकी संप्रभुता, स्वतंत्रता अथवा अखंडता के प्रतिकूल हो।

Non party government
निर्दलीय शासन/निर्दलीय सरकार ऐसी सरकार जिसके सदस्य किसी राजनीतिक दल विशेष से संबंध न रखते हों तथा जिसमें समाज के विभिन्न हितों यथा, उद्योग, वाणिज्य, श्रमिक संगठन कृषि, बुद्धिजीवियों तथा अन्य सभी प्रधान वर्गों का प्रतिनिधित्व हो और जो दलगत राजनीति से हटकर व्यापक राष्ट्रीय कल्याण के लिए कार्य करें। इस प्रकार की सरकार तथा राष्ट्रीय सरकार में अंतर होता है। राष्ट्रीय सरकार प्रायः विभिन्न राजनीतिक दलों की मिली-जुली सरकार होती है जबकि निर्दलीय सरकार में राजनीतिक दलों का पूर्णतः अभाव होता है।

Non permanent member
अस्थायी सदस्य संयुक्त राष्ट्र की कार्यकारिणी, सुरक्षा परिषद् के पाँच स्थायी सदस्यों अर्थात्, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस तथा चीन के अतिरिक्त अन्य 10 सदस्य। उक्त दस अस्थायी सदस्य राष्ट्रों का निर्वाचन संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा दो वर्षों के लिए किया जाता है। सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों को निषेधाधिकार प्राप्त है जबकि अस्थायी सदस्यों को इस प्रकार का कोई अधिकार नहीं है। निर्णय के लिए 5 स्थायी सदस्यों सहित कुल नौ सदस्यों की सहमति आवश्यक है।

Non proliferation Treaty (NPT)
परमाणु शस्त्र प्रसार-निरोधक संधि एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता जिसका लक्ष्य नाभिकीय अस्त्रों के प्रसार को रोकना है। इस समझौते को जून, 1968 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने स्वीकृति प्रदान की थी और तीन नाभिकीय शक्तियों-ब्रिटेन, सोवियत संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका का अनुमोदन पाकर यह 1969 से प्रभावकारी हो गया। इसके अंतर्गत नाभिकीय अस्त्रधारी राज्य इस बात के लिए वचनबद्ध हैं कि वे किसी ऐसे राज्य को जिसके पास नाभिकीय अस्त्र नहीं हैं, नाभिकीय शस्त्रास्त्रों के निर्माण में न कोई सहायता देंगे और न प्रोत्साहन और न ही नाभिकीय शस्त्रास्त्र उसे स्थानांतरित करेंगे। इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले गैर नाभिकीय राज्य नाभिकीय शस्त्रों का निर्माण न करने और उन्हें प्राप्त न करने का वचन देते हैं।

Non violence
अहिंसा निजी, दलीय अथवा राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बल-प्रयोग अथवा बल-प्रयोग की धमकी का किसी भी रूप में प्रयोग न किया जाना। विश्व के विभिन्न धर्मों में सत्य और अहिंसा के आचरण का उपदेश दिया गया है। सम्राट अशोक ने कलिंग विजय के उपररांत `अहिंसा` की व्याख्या की और उसका उपयोग व्यापक पैमाने पर, व्यक्तिगत तथा सामाजिक एवं राजनीतिक, सभी क्षेत्रों में किया। उन्होंने अहिंसा को साधु-संन्यासियों का ही अलंकरण न मानकर इसे जीवन के व्यावहारिक दर्शन का तत्व माना। उनके अनुसार अहिंसा कोई निषेधात्मक अस्त्र नहीं है, वह तो सकारात्मक शक्तिस्रोत है। वे सभी प्रकार के अन्यायों पर अहिंसा द्वारा विजय प्राप्त करने में विश्वास रखते थे।

Non voter
गैर मतदाता 1. प्रचलित क़ानून के अंतर्गत जिन नागरिकों को मताधिकार प्राप्त नहीं है वे `गैर मतदाता` कहलाते हैं। 2. वे मतदाता जिन्हें मताधिकार तो प्राप्त है पर जो किन्ही कारणों से जिनमें अरुचि तथा आलस्य प्रमुख हैं, मतदान करने का कष्ट नहीं करते।

Non war hostility
सशस्त्र कार्रवाई दे. Armed action.

Notaries Act
नोटरी अधिनियम 1952 का वह अधिनियम जिसके अंतर्गत प्रलेखों को साक्ष्यांकित करने, उनकी प्रतिलिपियों को प्रामाणिक बनाने आदि की क्रियाविधि बताई गई है तथा ऐसा करने के लिए सक्षम व्यक्ति की अर्हताओं का उल्लेख किया गया है।

No taxation without representation
बिना प्रतिनिधित्व कोई कर नहीं 1. करदाता का सरकार के निर्माण में भाग लेने के अधिकार का सिद्धांत। 2. संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वतंत्र होने से पूर्व वहाँ की उपनिवेशी ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध अमेरिकियों द्वारा, उन्हें ब्रिटिश पार्लियामेंट में प्रतिनिधित्व न मिलने के कारण, शुरू किया गया आंदोलन। उक्त आंदोलन का नेतृत्व अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन द्वारा किया गया था। ब्रिटिश पार्लियामेंट में प्रतिनिधित्व की माँग का घोर विरोध किए जाने पर, अमेरिकियों ने अंग्रेज सरकार को कर देने से इंकार कर दिया। शनै: शनै: उक्त आंदोलन ने एक क्रांति का रूप ले लिया जिसके फलस्वरूप अमेरिका का एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उदय हुआ।


logo