logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Digit
अंगुलि
अग्र या पश्च पाद में आगे निकली हुई संधित संरचना; जैसे हाथ और पैर के अंगुठे व अंगुलियां।

Digital formula
अंगुलि-सूत्र
चतुष्पाद प्राणियों में हाथ या पैर की, अंगुष्ठ से प्रारंभ करके हर एक अंगुलि में, अंगुलास्थियों की संख्या बतलाने वाली विधि। उदाहरणर्थ, मानव के हाथ का अंगुलि सूत्र 2.3.3.3.3 है।

Digitigrade
पादाग्रचारी, अंगुलिचारी
पैर के पिचले भाग या एड़ी को ऊपर उठाकर सिर्फ अंगुलियों के सिरे के सहारे चलने वाले प्राणी की संचलन विधि के लिए प्रयुक्त।

Dihaploid
द्विअगुणित
ऐसा द्विगुणित जो अगुणित कोशिका, ऊतक या जीव के अगुणित गुणसूत्र के द्विगुणन से न बन कर चतुर्गुणित के अर्धन से व्युत्पन्न होता है।

Dikaryon
द्विकेंद्रक
दो अगुणित विषम केंद्रकयुक्त कोशिका।

Dilator
विस्फारिणी
ऐसी पेशी, जिसके संकुचन से कोई नलिकाकार संरचना अथवा छिद्र फैलता है।

Diluent
तनुकारी
शत प्रतिशत शक्ति संपन्न आविषालु पदार्थ में मिलाया जाने वाला एक द्रव अथवा ठोस पदार्थ, जो उसकी उग्रता को करता है।

Dilution rate
तनुता दर, तनुकरण दर
तनुकारी की वह मात्रा, जिसको पीड़कनाशी में मिलाए जाने पर वांछत सांद्रता प्राप्त होती है।

Dimorphism
द्विरुपता
किसी प्राणी के दो रुपों में पाये जाने की दशा; जैसे सीलेन्टेरेटों में हाइड्राइड और मेड्यूसाभ रुप। अनेक प्राणियों में नर और मादा का दो भिन्न रुपों में होना यानी लैंगिक द्विरुपता।

Dinosaur
डाइनोसॉर
विशालकाय विलुप्त सरीसृपों का सामूहिक नाम, जो ट्राएसिक तथा क्रिटेशस काल में पाए जाते थे। भारी भरकम शरीर, शल्कयुक्त त्वचा, लंब पाद, लंबी दुम तथा अपेक्षाकृत अल्पविकसित मस्तिष्क इनकी विशेषताएं थीं।


logo