logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

New Deal
नई व्यवस्था, न्यू डील अमेरिकी राष्ट्रपति फैंकलिन डी. रूजवैंल्ट द्वारा 2 जुलाई 1932 को शिकागो में हुए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेशन के सम्मुख अमेरिकी लोगों के लिए प्रस्तावित एक नवीन आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम जिसका उद्देश्य विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी का सामना करना था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रूजवैल्ट प्रशासन ने ऐसे अधिनियम पारित किए जिनके प्रभावस्वरूप सरकार ने काफी सीमा तक कृषि तथा आर्थिक मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार ले लिया तथा सामाजिक कल्याण के अनेक कार्यक्रमों का विस्तार भी किया। उक्त `नई व्यवस्था` पर्याप्त विवादास्पद रही। सरकार ने इस योजना के अधीन लोक-कल्याण के अनेक कार्यक्रम अपनाए जिनकी रूपरेखा लोक-निर्माण कार्य-प्रशासन द्वारा तैयार की गई। सरकारी आर्थिक सहायता से सामूहिक भवन-निर्माण का कार्यक्रम भी चलाया गया। मज़दूरों के ट्रेड यूनियन बनाने के अधिकार को क़ानूनी मान्यता दे दी गई और इस दिशा में राष्ट्रीय श्रम संबंध अधिनियम, 1935 पारित किया गया।

New left
नव वामपंथ नव वामपंथ एक ऐसी समाजवादी विचारधारा है जो न केवल पूँजीवादी व्यवस्था के विरोध बल्कि विश्व में विद्यमान समाजवादी एवं साम्यवादी व्यवस्थाओं के कार्यान्वयन के प्रति घोर असंतोष के कारण उत्पन्न हुई। इसके प्रवर्तकों में हरवर्ट कार्म्यूस, चे गेवेंरा व फ्रेज फेनन के नाम प्रमुख हैं। इन्होंने समाज में एक नई क्रांति का आहवान किया है तथा इसमें युवापीढ़ी की विशेष भूमिका का भी उल्लेख है।

Nihilism
विनाशवाद, विध्वंसवाद सामाजिक सिद्धांत के रूप में यह मान्यता कि प्रगति का मार्ग सभी वर्तमान सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों को समाप्त करके ही प्रशस्त हो सकता है। दूसरे शब्दों में, वर्तमान मानकों एवं संस्थाओं को नष्ट करके ही नए मूल्यों की स्थापना की जा सकती है। (दर्शन में) सत्य के निरपेक्ष न होने, उसे न जान सकने सकने तथा जानकर व्यक्त न किए जा सकने का सिद्धांत।

No-confidence motion
अविश्वास प्रस्ताव संसदीय शासन-व्यवस्था वाले राज्यों में विधान मंडल के निचले सदन के किसी सदस्य (प्रायः विरोधी दल के नेता) द्वारा सदन में रखा गया वह औपचारिक प्रस्ताव जिसमें राज्य की वर्तमान सरकार के किसी मंत्री विशेष या समूची सरकार की कटु आलोचना करते हुए उसमें अविश्वास व्यक्त किया गया हो। इस प्रकार के प्रस्ताव का प्रयोजन सरकार को त्याग पत्र देने के लिए विवश करना होता है। इसके पारित होने की स्थिति में सरकार को पदत्याग करना पड़ता है।

No lobbying
`लॉबी-प्रचार` निषेध, `गोष्ठीकक्ष-प्रचार` निषेध विभिन्न हितों को विधायकों से निजी संपर्क स्थापित करने से रोकना ताकि वे, उनसे किसी विधेयक का समर्थन अथवा उसका विरोध कराने के लिए उनके मत को प्रभावित न कर सकें। इसका उद्देश्य राजनीतिक भ्रष्टाचार को रोकना होता है।

No man's land
1. अस्वाभिक भूमि 2. अवांतर भूमि 1. ऐसा भूभाग जिसका कोई स्वामी न हो। यह प्रायः दो राज्यों की सीमाओं के बीच सीमांकन के समय उन दोनों की परस्पर सहमति अथवा समझौते से छोड़ दिया जाता है और वहाँ कोई प्रशासन अथवा नियंत्रण नहीं रहता। 2. ऐतिहासिक दृष्टि से, वे भूभाग `अवांतर क्षेत्र` कहलाते थे जो पूर्णतः अविकसित थे और जहाँ की अपनी कोई सभ्यता या संस्कृति नहीं थी तथा जिन्हें विदेशी उपनिवेशी शक्तियों ने आबाद किया। ऐसे बड़े प्रदेशों में उत्तरी अमेरिका तथा लेटिन अमेरिका हैं जिन्हें यूरोपीय देशों के लोगों ने आबाद किया। आस्ट्रेलिया भी इसी प्रकार का महाद्वीप है।

Non aggression treaty ( = no war pact)
अनाक्रमण संधि किन्ही दो या दो से अधिक राज्यों के बीच युद्ध की संभावनाओं को पूर्णतः समाप्त करने की दृष्टि से किया गया पारसपरिक समझौता या संधि। इस प्रकार की संधि की बात प्रायः उन्हीं राज्यों के बीच उठती है जहाँ पारस्परिक तनाव की स्थिति बनी रहती हो। उक्त संधि में इस बात पर विशेष बल दिया जाता है कि संबंधित राज्य आपसी समस्याओं का समाधान पारस्परिक बातचीत से करेंगे और किसी भी स्थिति में एक दूसरे पर अग्र-आक्रमण नहीं करेंगे। उदाहरणार्थ, भारत के प्रथम् प्रधान मंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लियाकत अली खाँ से `अनाक्रमण संधि` करने का प्रस्ताव किया था जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। बाद में, इस प्रकार के प्रस्ताव अनेक बार पाकिस्तान के सम्मुख रखे जा चुके हैं किंतु उन्हें सदैव अस्वीकार किया जाता रहा है।

Non-belligerency
अयुद्ध स्थिति, अयुद्धकारिता युद्धकाल में उन देशों की स्थिति जो युद्ध-कार्य में भाग नहीं लेते परंतु जिन्हें पूर्णरूपेण तटस्थ भी नहीं कहा जा सकता। प्रायः ऐसी स्थिति उस समय उत्पन्न हो सकती है जब संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में कोई सशस्त्र कार्रवाई की जा रही हो जिसमें कुछ ही देशों के सैनिक सैनिक कार्रवाई में भाग ले रहे हों। अन्य देश, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य तो हैं पर सैनिक कार्रवाई में भाग नहीं ले रहे हैं, न युद्धरत कहे जा सकते हैं और न तटस्थ। ऐसे देशों को गैर युद्धकारी कहा-जाता है और उनकी वैधिक स्थिति को अयुद्धकारिता की स्थिति कहा जाता है। दोनों महायुद्धों के प्रारंभिक चरणों में संयुक्त राज्य अमेरिका की युद्धकारी बनने से पूर्व यही स्थिति थी।

Non combatant
अयोधी युद्ध में सक्रिय भाग न लेनेवाला। इस प्रकार के लोग सैनिक सेवा में भी होते है यथा, धोबी, नाई, मोची, रसोइया, पूजारी आदि जिनका कार्य लड़ना न होकर सेना में काम करने वाले लोगों की सेवा करना तथा सैनिक संस्थानों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करना होता है।

Non-extradition
अप्रत्यर्पण किसी अपराधी द्वारा अपने देश से भागकर किसी अन्य देश में शरण ले लेने पर, दोनों देशों के बीच किसी प्रत्यर्पण संधि के अभाव में, संबंधित अपराधी को उसके मूलदेश को वापस न किए जाने की स्थिति।


logo