logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Newsworthy
समाचार योग्य
सामयिक, विशिष्ट घटनाओं से संबंधित समाचारों को प्रसारण योग्य बनाना।

Niche
आला
दीवार में गड्ढेनुमा या खोखला स्थान जिसमें मूर्ति, जेवर, दीपक आदि रखते हैं।

Noise
शोर, रव
अवांछित आडियो एवं वीडियो संकेत जो कार्यक्रम सूचनाओं में रूकावट उत्पन्न करे।

Non Additive Mixture
नॉन एडिटिव मिश्रण
जब दो चित्र आपस में मिलते हैं तो उनके दीप्ति का स्तर और साथ ही साथ उनके मिलने की प्रतिशत का नियंत्रण होता है। जिसका दीप्ति स्तर ज्यादा होता है, वह सामने उभर कर जाता है।

Non Linear Editing
नॉन लीनियर संपादन
इसका अर्थ है, जो रिकार्डिड कार्यक्रम डिस्क (न कि टेप पर) पर होते हैं, उनका संपादन करना। डिस्क पर से शीघ्रता से किसी भी चित्र के फ्रेम को किसी भी समय संपादन के लिए निकाल सकते हैं।

Non Simultaneous Sound
असमकालिक ध्वनि
वह ध्वनि जो दृश्य के पूर्व अथवा बाद में ध्वनि स्रोत से उत्पन्न होती है।

Normal Lens
सामान्य लेन्स
इस लेन्समें दृश्य क्षेत्र सामान्य मानव दृष्टि की तरह होता है। यह छोटे एवं लंबे लेन्सँकी तुलना का मानक है।

Notan
चित्र-विवरण
समतल सतह पर चित्र-शैली में प्रस्तुत एक दृश्य जिसमें विभिन्न वस्तुओं के रंगों आदि की विस्तृत जानकारी होती है।

Nritya Mandap
नृत्य मंडप
वह कक्ष जहां नृत्य किया जाता है।

O.B.
ओ बी
बाह्य प्रसारण।


logo