logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Protopteridium
प्रोटौप्टेरिडियम
संवहनी पादपों के प्रोजिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के ऐन्यूरोफाइटेलीज़ गण का एक वंश। डिवोनियन युग के ये पौधे क्षुपी होते हैं।

Protosalvinia
प्रोटोसैल्वीनिया
एक विचित्र असंवहनी पादप वंश, जो कदाचित् लाल शैवालों में से है। डिवोनियन युग के इन पौधों में पयूकस का जैसा स्पोरोकार्प होता है।

Protostele
आदिरंभ
पुरातन प्रकार का रंभ जिसमें पर्मावकाश व मज्जा, नहीं होते।

Prototaxites
प्रोटोटैक्साइटीज़
एक असंवहनी पादप वंश जो कदाचित् शैवालों में से है। डिवोनियन युग के इन तने जैसे अंगों में दो आकार की नलिकाएँ होता हैं।

Protoxylem
आदि दारु
सबसे पहले बना दारु जिसकी कोशिकाएँ छोटी तथा मोटी भित्तियों वाली होती हैं।

Proximegerminantes
प्रोक्सीमेजर्मिनान्टीज़
परागाणु महाप्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जो सन्निकट पार्श्व से अंकुरित होते हैं।

Proximal
सन्निकट
(1) संलगन के स्थान की तरफ का।

Psalixochlaena
सैलिक्सोक्लीमा
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के सीनॉप्टेरिडेलीज़ गण का एक वंश। कार्बनी युग के इन पौधों के आदिरंभी तनों में आदि दारु दारु के मध्य में स्थित होता है।

Psaronius
सैरोनियस
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के मैरेटिएलीज गण का एक वंश। कार्बनी युग के इन पौधों के ऊँचे तनों में पिच्छ की पत्तियों का मुकुट होता है।

Pseudoaraucaria
स्यूडोऐरोकैरिया
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के कोनीफरेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। क्रिटेशस युग के इन बीजाण्डी शंकुओं में सर्पिलतः विन्यस्त्र सहपत्र शल्क संमिश्र होता है।


logo