प्रक्रिया जिसमें सूक्ष्म जीवों और कोशिकाओं में भेद दर्शाने के लिये रंजक विलयों अथवा अभिरंजन अभिकर्मकों का क्रमबद्ध प्रयोग किया जाता है।
Differentiation
विभेदन
परिवर्धन के दौरान समान लगने वाली कोशिकाओं या ऊतकों की विशिष्ट संरचनाओं में बदलने की प्रक्रिया, जिसके फलस्वरुप इन परिवर्तित संरचनाओं में रासायनिक और क्रियात्मक विशेषताएं उत्पन्न हो जाती हैं।
Diffuse placenta
विसरित अपरा
अपरा का वह प्रकार जिसमें रसांकुर (villi) जरायु की सतह पर अलग-अलग फैले रहते हैं, जैसे सुअर, घोड़े आदी में।
Diffusion coefficient
विसरण गुणांक
कोशिका झिल्ली के पार सूक्ष्म जैवाणु के विसरण की दर जो प्रति सेकंड प्रभावित क्षेत्र के हिसाब से मापी जाती है।
Diffusion
विसरण
अणुओं और आयनों की वह गति जो उनके उच्चतर सांद्रता वाले क्षेत्र से निम्नतर सांद्रता वाले क्षेत्र की ओर होती है।
Digenetic
द्विपोषी (द्वपरपोषी)
ऐसे जीव या परजीवी (के लिए प्रयुक्त) जो अपना जीवन-चक्र पूरा करने के लिए दो परपोषियों पर आश्रित होते हैं।
Digestion
पाचन
प्राणियों की आहार-नाल अथवा आहार-गुहा या आंत्र में बाहर से ग्रहण किए गए जटिल खाद्य पदार्थों का एन्ज़ाइमों द्वारा ऐसे सरलतर विसरणशील पदार्थों में बदल जाना, जो अवशोषण द्वारा शरीर के तत्वों में मिल जाते हैं।
Digestive gland
पाचक ग्रंथि
प्राणियों में भोजन को पचाने वाले एन्ज़ाइम-युक्त स्राव उत्पन्न करने वाली ग्रंथियां; जैसे लार ग्रंथियां, जठर ग्रंथियां, अग्न्याशय आदि।
Digestive system
पाचक तंत्र
उन सभी संरचनाओं और संबद्ध ग्रंथियों का सामूहिक नाम, जो भोजन की पाचन-क्रिया में योगदान देती है ।