logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Negative vote
नकारात्मक मत किसी प्रस्ताव अथवा विधेयक के विरुद्ध दिया गया मत।

Negotistion
वार्ता, संधिवार्ता, समझौते की बातचीत दो या दो से अधिक देशों के अध्यक्षों अथवा उनके राजनयिक प्रतिनिधियों के बीच कोई राजनीतिक, वाणिज्यिक अथवा किसी भी विषय से संबंधित संधि संपन्न करने अथवा किसी अंतर्राष्ट्रीय मामले में मतैक्य स्थापित करने या किसी विवाद का हल ढूँढ़ निकालने की दृष्टि से की गई पारस्परिक चर्चा, वार्ता अथवा पत्राचार।

Neo-cololnialism
नव उपनिवेशवाद द्वितीय महायुद्ध के पश्चात् नवीन स्वतंत्रता-प्राप्त राज्यों पर पश्चिमी साम्राज्यवादी राष्ट्रों द्वारा अपना वाणिज्यिक, आर्थिक एवं सैनिक प्रभुत्व एवं नियंत्रण बनाए रखने की नीति। यह प्रभुत्व एवं नियंत्रण प्रायः आर्थिक सहायता, सैनिक सहायता आदि अन्य गैर राजनीतिक उपायों से स्थापित किया जाता है। इस प्रकार के प्रभुत्व को `नव-उपनिवेशवाद` कहा गया है। इस शब्द का प्रयोग प्रारंभ में साम्यवादी लेखनों में किया गया था।

Nepotism
भाई-भतीजावाद, स्वजन-पक्षपात राजनीतिज्ञों तथा अन्य सार्वजनिक अधिकारियों द्वारा प्रशासन तथा लोक सेवाओं में अपने नाते-रिश्तेदारों को भर्ती कराने तथा ठेके, रिंयायतें अथवा अनेक ऐसी सुविधाएँ दिलाने की परिपाटी जिसके लिए वे नियमानुसार योग्य व सक्षम न हों।

Neutral area
तटस्थ क्षेत्र वह क्षेत्र जिसे दो यह दो से अधिक राष्ट्रों द्वारा किसी अंतर्राष्ट्रीय संधि या समझौते के परिणामस्वरूप युद्धात्मक गतिविधियों से उन्मुख घोषित कर दिया जाए।

Neutral goods
तटस्थ राज्य पण्य ऐसा सामान जो तटस्थ राज्य के नागरिकों या स्वयं तटस्थ राज्य का हो, चाहे वह शत्रु पोत पर पाया जाए या तटस्थ पोत पर।

Nuetralism
तटस्थवाद तटस्थता का सिद्धांत । संघर्षरत राज्यों में से किसी भी राज्य का पक्ष न लेने तथा दोनों के प्रति समभाव बनाए रखने की नीति। कुछ लेखक इस शब्द का प्रयोग उन देशों के लिए कराते हैं जो द्वितीय महायुद्ध के उपरांत शीत युद्ध के परिप्रेक्ष्य में गुट-निरपेक्षता अथवा असंलग्रता की नीति अपना रहे थे।

Neutralist nation
तटस्थवादी राष्ट्र वह राष्ट्र जो दो या दो से अधिक युद्धरत राष्ट्रों में किसी एक का भी पक्ष न ले और किसी को भी किसी प्रकार की सहायता न दे।

Neutrality treaty
तटस्थता संधि किन्हीं दो या दो से अधिक राज्यों के बीच इस आशय से निष्पादित संधि या समझौता कि संधिकर्ता राज्यों में से किसी राज्य का किसी अन्य राज्य के साथ सैनिक संघर्ष होने की स्थिति में संघिकर्ता अन्य राज्य के साथ निष्पक्षं तथा तटस्थ रहेंगे और साथ ही, युद्धकारी राज्यों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष, किसी भी रूप में सैनिक या आर्थिक सहायता प्रदान नहीं करेंगे।

Neutral waters
तटस्थ जलक्षेत्र वह जलक्षेत्र जिसे युद्ध की संक्रियाओं से उन्मुक्त रखने की दृष्टि से संबंधित तटवर्ती राज्यों की सरकारों द्वारा किसी संधि अथवा समझौते के अधीन तटस्थ घोषित कर दिया गया हो। इस प्रकार के जलक्षेत्र को युद्ध की गतिविधियों से अलग रखा जाता है ताकि इसके माध्यम से होनेवाले आयात-निर्यात में कोई वाधा उत्पन्न न हो।


logo