अर्धसूत्री विभाजन की पूर्वावस्था की अंतिम तथा पश्चावस्था-I की पूर्वगामी अवस्था जिसमें अधिकतम संघनन के फलस्वरुप युगली छोटे व मोटे हो जाते हैं तथा केंद्रक झिल्ली टूट जाती है।
Dialysis
अपोहन
मिश्र विलयन में से छोटे अणुओं को बड़े अणुओं (जैसे, प्रोटीन) से अलग करने की एक विधि। ऐसा एक झिल्ली द्वारा किया जाता है जो छोटे अणुओं के लिए वरणात्मक रुप से पारगम्य होती है।
Diapause
उपरति
वृद्धि का धीमा होना अथवा परिवर्धन में रुकावट।
Diaphragm
तनुपट, डायक्रम, मध्यपट
कोई ऐसी संरचना जिसके द्वारा देहगुहा का उपविभाजन हो जाता है, विशेष रुप से वक्ष और उदर गुहा को अलग करने वाला पेशीय पट जिसके वक्ष गुहा की तरफ उभरने और चपटा होने से उच्छ्वसन और अंतःश्वसन में सहायता मिलती है।
Diastole
अनुशिथिलन
हृदय की गुहाओं, विशेष रुप से निलय (वेन्ट्रिकल), का लयबद्ध फैलाव या विस्फारण जिसके दौरान वे रक्त से भर जाती हे।
Dicentric chromosome(=dicentric)
द्विकेंद्री गुणसूत्र (द्विकेंद्री)
संरचनात्मक रुप से अपसामान्य गुणसूत्र जिसमें
दो सूत्रकेंद्र होते हैं।
Dicerous
द्विश्रृंगी
दो श्रृंगिकाओं (antennae) वाला।
Dictyoptera
डिक्टिओप्टेरा (जालपंखी गण)
निरपवादरुप से तंतुरुपी और बहुखंडीय श्रृंगिकाओं वाले कीट, जिनके मुखांग चिबुकी (mandibulate) होते है । टांगे एक दूसरे के समान अथवा अग्रपाद प्रसह (raptorial), कक्षांग बड़े; गुल्फ पंचखंडीय; अग्र- पंख लगभग मोटे प्रवार (tegmina) मे रूपांतरित ओर सीमांत कॉस्ट शिराओ वाले होते है।मादाओ क अंडनिक्षेपक लघूकृत ओर सातवें अधरक से छिपा रहता है।नर जननांग जटिल,असममितीय और नौवें उदरीय अधरक द्वारा छिपा हुआ होता है जिस पर एक जोड़ी शुक (stylet) होते है।लूम बहूखंडीय, विशिष्टीकृत घर्षणध्वनि अंग और श्रवण अंग नहीं होते, अंडे अंडकवच (ootheca) मे होते है। उदा. तिलचटट्टा (कॉकरोच) और मेटिंड
Dictyosome
डिक्टयोसोम
पादप कोशिकाओं में कुंडिकाओं का वह चट्टा जो संबद्ध आशयों से मिलकर गॉल्जी संमिश्र बनाता है।
Diencephalon
अग्रमस्तिष्कपश्च
कशेरुकियों में अग्रमस्तिष्क का पिचला भाग, जिसके पृष्ठतल पर पिनियल अंग और अधर तल पर पीयूष अंग स्थित होते हैं। यह प्रमस्तिष्क गोलार्ध तथा मध्य मस्तिष्क को जोड़ता है।