प्राकृतिक सीमा दो राज्यों के भूभागों को पृथक् करने वाले प्राकृतिक विभाजन जैसे नदी-नाले, चट्टानें पर्वतमाला आदि।
Natural frontier
प्राकृतिक सीमांत, राष्ट्रीय सरहद जहाँ किन्हीं दो या दो से अधिक देशों की सीमाओं का निर्धारण प्रकृति द्वारा हुआ हो वहाँ ऐसी सीमा को प्राकृतिक सीमांत कहते हैं, जैसे, चीन और भारत के बीच हिमालय और भारत तथा श्रीलंका के बीच हिंद महासागर।
Naturalization
देशीयकरण, नागरिकीकरण व्यक्तियों द्वारा किसी विदेशी राज्य की नागरिकता प्राप्त करना। ऐसा विदेशी राज्य के क़ानूनों के अंतर्गत निर्धारित शर्तो को पूरा करके किया जा सकता है जैसे दीर्घ निवास से, अचल संपत्ति प्राप्त करके, विवाह आदि से। परन्तु विभिन्न देशों में इसके लिए विभिन्न नियम हैं। दे. Acquisition of citizenship और naturalized citizenship.
Naturalized citizenship
विधित: प्राप्त नागरिकता साधारणतः इस रीति के अनुसार नागरिकता प्राप्त करने के लिए संबंधित देश की सरकार को नागरिकता-प्राप्ति के आशय का आवेदन करना पड़ता है। आवेदक को कुछ निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होती हैं जो सामान्यतः इस प्रकार हैं :- (1) एक निश्चित अवधि तक संबंधित देश में निवास, अमेरिका, इंग्लैंड में यह अवधि 5 वर्ष तथा फ्रांस में 10 वर्ष है, (2) संबंधित देश का नागरिक बनने के संकल्प की घ़ोषणा, (3) देशभक्ति की शपथ, (4) ऋणी न होना, तथा (5) नैतिक चरित्र का श्रेष्ठ होना, आदि। भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 में भारतीय नागरिक बनने के विषय में विस्तृत ब्यौरा दिया गया है।
Natural law
नैसर्गिक नियम, प्राकृतिक नियम ऐसे सामान्य नियम या सिद्धांत जो मानव की सहज बुद्धिमत्ता से प्रस्फुटित होते हैं और जिनका स्रोत मानव की सामाजिकता तथा उसकी बौद्धिक प्रकृति एवं उसका विवेक है। नैसर्गिक नियमों को आदिकाल से नैतिकता का एक ऐसा मानक माना जाता रहा है जिसकी कसौटी पर मनुष्यों तथा सरकारों के कार्यकलापों की परीक्षा की जाती रही है।
Natural rights
नैसर्गिक अधिकार वे अधिकार जो मानव की मूलभूत प्रकृति से संबद्ध होते हैं। उक्त अधिकारों की विवेचना सर्वप्रथम सत्रहवीं शताब्दी में जान लॉक ने की ती। लॉक ने राजाओं के दैवी अधिकारों के तत्कालीन सिद्धांत के विरोध में उक्त सिद्धांत का प्रतिपादन किया था। अमेरिकी संविधान के प्रमुख शिल्पी जैफरसन पर लॉक के विचारों का गहरा प्रभाव पड़ा और उसने `जीवन, स्वतंत्रता तथा प्रसन्नता की खोज` को मानव के नैसर्गिक अधिकारों के रूप में स्वीकार किया । लॉक मनुष्य के तीन नैसर्गिक अधिकारों का उल्लेख किया था-जीवन का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार और सम्पत्ति का अधिकार।
Naval blockade
समुद्री नाकाबंदी युद्धकारी द्वारा अपने शत्रु देश के बंदरगाहों एवं तट से आवागमन का मार्ग अवरुद्ध कर देना ताकि उसका संपूर्ण समुद्री व्यापार बंद हो जाए और उसे बाहर से कोई अस्त्र-शस्त्र अथवा रसद पूर्ति प्राप्त न हो सके और न ही उसके तट एवं बंदरगाहों से कोई जलपोत बाहर जा सके।
Naval race
नौसैनिक प्रतिस्पर्धा विभिन्न राष्ट्रों द्वारा अपनी-अपनी नौसेना की शक्ति को बढ़ाने एवं सुदृढ़ बनाने की होड़।
Naxalite revolt
नक्सलबाड़ी विद्रोह पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी ग्राम से साम्यवादी नेता श्री चारु मजूमदार द्वारा 1960 के उत्तरार्ध में शुरू किया गया साम्यवादी आंदोलन जिसका उद्देश्य इस आंदोलन के कार्यकारी नेता श्री कानू सान्याल के असार सशस्त्र कृषि-क्रांति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को मुक्त करना और फिर बाद में नगरों को घेर लेना तथा इस प्रकार देश को आजाद कराना था। एक समय नक्सलवादियों का आंतक काफ़ी बढ़ गया था और बंगाल के बाहर भी इसका प्रभाव शुरू हो चला था किंतु चूंकि उक्त आंदोलन आंतकवादी नीतियों पर आधारित था, अतः इसे सामान्य जनता का समर्थन प्राप्त न हो सका।
Nazism
नात्सीवाद, नाज़ीवाद तृतीय जर्मन रीश के कार्यकाल में राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन दल द्वारा प्रतिपादित तथा कार्यान्वित राजनीतिक और आर्थिक विचारधारा। इसके सिद्धांतों में राज्य की समग्रवादिता, उद्योगों पर राज्य का नियंत्रण तथा जातीय दृष्टि से श्रेष्ठ जर्मन लोगों का आधिपत्य और साम्यवाद का प्रतिरोध आदि सम्मिलित रहे हैं। नाज़ीवाद का उदय प्रथम विश्वयुद्ध के बाद हुआ। वास्तव में फ़ासीवाद का जर्मन रूप ही नाज़ीवाद का प्रमुख प्रणेता प्रसिद्ध जर्मन राष्ट्रवादी हिटलर माना जाता है। नाज़ीवाद फ़ासीवाद की ही भांति उदारतावादी एवं जनवादी परंपराओं का विरोधी है। यह समानता के सिद्धांत को स्वीकार नहीं करता।