logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Phallomere
शिश्नखंड
कुछ कीटों के व्यक्तिवृत्त(ontogeny) में जनन रंध्र के पार्श्वों में बनी जननांग पालियाँ | अधिकांश कीटों में ये मिलकर शिश्न का निर्माण करती हैं, लेकिन ब्लैटिडी और मैन्टिडी कुल के वयस्कों में ये सम्मिश्र जननांग के रूप में परिवर्धित होती हैं |

Phallotheca
शिश्नप्रावरक
लिंग्राग्रिका के आस-पास शिश्नाधार का वलय या नलिकाकार विस्तार |

Phallotreme
शिश्न रंध्र
लिंगाग्रिका के अंत में स्थित अंतःशिश्न का दूरस्थ द्वार |

Phallus
शिश्न
अयुग्मित शिश्न या मध्य प्रवेशी अंग जिसमें शिश्नाधार, लिंगाग्रिका, अंतःशिश्न और शिश्नाधार के विभिन्न प्रवर्ध शामिल हैं |

Pharyngeal ganglion
ग्रसनी गुच्छिका
मुख पथ-तंत्रिका तंत्र का भाग, जिसमें मस्तिष्क के ठीक पीछे स्थित प्ररुप गुच्छिका-युग्म होता है और प्रत्येक गुच्छिका एक छोटी तंत्रिका द्वारा मस्तिष के पृष्ठभाग से जुड़ी हुई होती है | इसे 'ग्रसिका गुच्छिका', 'अधोमस्तिष्क गुच्छिका' अथवा `अनुकपाल गुच्छिका' भी कहते हैं |

Pharynx
ग्रसनी
कशेरुकियों की आहार-नाल में मुख-गुहा और ग्रसिका के बीच का भाग, जिसमें मछलियों के गिल-रंध्र और चतुष्पादों की घांटी (ग्लॉटिस) खुलती है | अकशेरुकियों में मुखनाल या ग्रसिका के ठीक पीछे आहार-नाल का मांसल भाग |

Phase
प्रवस्था
कीट-विशेष की वह अवस्था जिसमें समष्टि-घनत्व की अनुक्रिया में व्यवहार, क्रिया, रंग और आकार के परिवर्तन की क्षमता होती है | उदा.-टिड्डी की एकल और यूथी प्रावस्था |

Phasmid
फ़ेस्मिड
आनुवंशिक इंजीनीयरी में उपयोगी संकर प्लाज़्मिड़, जो एक विभोजी λ-जीनोम और विभोजी λ-att विस्थल वाले प्लाज़्मिड़ के बीच पुनर्योजन से बनते हैं |

Phasmida
फैस्मिडा
बड़े, अपंखी या पंखी कीट जो प्रायः लंबे, बलनाकार और बिरले ही सेंपीड़ित(compressed) तथा पत्ती जैसे आकार में पाए जाते हैं | मुखांग चिबुकीय; अग्रवक्ष छोटा; गुल्फ हमेशा पाँच खंडीय; अग्रपंख हो तो प्राय: छोटे और उपसीमांतीय कॉस्टा वाले; अंडनिक्षेपक छोटा;नर बाह्य जननांग असममितीय; लूम छोटे व अखंडीय होते हैं | विशिष्टीकृत श्रवण और घर्षणध्वनि अंग नहीं होते | कायांतरण थोड़ा | उदा.- यष्टिकीट (स्टिक इन्सेक्ट) और पर्णाभ कीट (लीफ इन्सेक्ट) |

Phenotype
लक्षणप्ररुप
किसी जीव का बाहरी रुप या अन्य विशिष्टताएँ जो उसकी आनुवंशिक संरचना और पर्यावरण की पारस्परिक क्रिया से उत्पन्न होती हैं | तु. genotype


logo