logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Character
लक्षण, गुण
किसी जीव की आकृतिक, शारीरीय और शरीर क्रियात्मक विशेषता जो सामान्यतः जीन-प्ररुप और पर्यावरण की अंतःक्रिया से उत्पन्न होती है।

Check list
परीक्षण सूची
तुरंत संदर्भ के लिए किसी वर्ग का स्थूल वर्गीकरण।

Cheek
कपोल
सिर पर स्थित संयुक्त नेत्र और मुख के बीच का पार्श्व भाग।

Chela
करज, कीला
कुछ संधिपाद प्राणियों के कुछेक पादों (limbs) में पाया जाने वाला बड़ा नखर।

Chelate
करजी, कीलेट
नखर जैसा अथवा चिमटी जैसा।

Chelicerate
केलिसेरेट, प्रकरजीय
संवेदी श्रृंगिका के स्थान पर अग्र उपांगों का जोड़ा, अग्र-युग्म तथा शेष उपांगों क सामान्य-अभिलक्षण, जो एरेक्निड़ा को अन्य सभी संधिपादों से अलग करते हैं।

Chelonia
कीलोनिया (कच्छप गण)
सरीसृपों का एक गण जिसमें कछुए आदि आते हैं। अधिचर्मीय श्रृंगीय पट्टिकाओं से ढकी अस्थि पट्टियों (पृष्ठवर्म व अधरवर्म) से सुरक्षित शरीर और जबड़ों में दांत के स्थान पर चंचुक का होना इनके विशिष्ट लक्षण हैं।

Chemically inactive
रासायनिकतः निष्क्रिय
ऐसा पदार्थ या सामग्री जो किसी दूसरे रसायन अथवा पदार्थ के साथ आसानी से अभिक्रिया नहीं करते।

Chemoreceptor
रसोग्राही
रासीयनिक उद्दीपनों का बोध कराने वाले संवेदी अंग। ये रासायनिक उद्दीपनों के प्रति अभिक्रियाशील होते हैं।

Chemosterilant
रसोबंध्यक
ऐसा रसायनिक यौगिक जिसके कारण जनन-बंध्यता उत्पन्न हो जाती है।


logo