किसी भी समूह के विचारों और दृष्टिकोणों की उन्मुक्त चर्चा को प्रोत्साहित करने वाला व्यक्ति।
Disinhibition
अनवरोध
अधिगमित नियंत्रण खोने के कारण आवेगपूर्ण अथवा आक्रामक रूप से व्यवहार करना।
Disorientation
स्थितिभ्रांति
स्थानिक, कालिक एवं सामाजिक संबंधों की चेतना की क्षति।
Displacement
विस्थापन
एक मनोगत्यात्मक संप्रत्यय जिसका संबंध किसी व्यक्ति या समूह पर नकारात्मक भावनाओं के विस्थापन से है जो मूल रूप से उन नकारात्मक भावनाओं की उत्पत्ति के कारण नही थे।
Display rules
प्रदर्शक नियम
सांस्कृतिक एवं परिस्थिति जन्य नियम जो यह बताते हैं कि एक दिये गये संदर्भ में संवेगों को व्यक्त करना कितना उपयुक्त है।
Dissociation
विघटन
एक प्रक्रिया जिसके द्वारा कुछ मनोवैज्ञानिक क्रियाओं का, जिनमें परस्पर एकता होती है, शेष व्यक्तित्व से संबंध टूट जाता है और वे पूरी या अधूरी तरह से स्वतंत्र हो जाती हैं।
Dissolution
विलयन
विकास या उद्विकास की विपरीत प्रक्रिया। स्पेंसर द्वारा प्रस्तावित और बाद में जक्सन द्वारा तंत्रिका-तंत्र के विकास और विलयन संबंधी अपने अनुसंधान कार्य में प्रयुक्त शब्द।
Distinctive features
विशिष्ट लक्षण
वे प्रात्यक्षिक लक्षण जो एक उद्दीपक को समान उद्दीपकों से पृथक् करते हैं।
Distinctiveness
वैशिष्ट्य
वह गुण जिसके द्वारा अधिगम किए जाने वाले पदों की एक दूसरे से या स्मृति में पूर्व भंडारित अन्य पदों से भिन्नता स्थापित की जाती है।
Distinctiveness information
विशिष्टता सूचना
कोई सूचना कि क्या एक व्यक्ति की अनुक्रियाएं केवल एक उद्दीपक के प्रति घटित होती हैं अथवा वह अनेक उदीपकों के प्रति सामान्य अनुक्रिया है।