पढ़ने, शब्द पहचानने, अर्थ बोध तथा स्मरण करने की सामर्थ्य।
reading span
पठन-विस्तृति
एक ही बार आंखों के स्थिरण में कोई छात्र निर्धारित आकार के कितने शब्द या कितनी पंक्तियां पढ़ सकता है।
reading vocabulary
पठन शब्दावली
अ- लिखे या छपे शब्दों की संख्या जो छात्र पहचान सकता हो।
आ- लिखे या छपे शब्दों की संख्या जिन्हें छात्र समझ सकता हो।
इ- शब्दों की सूची जिसका जानना किसी पठन सामग्री को समझने के लिए आवश्यक है।
readjustment
पुनः समायोजन
किसी पर्यावरण में सुसमायोजित होने के पश्चात् पर्यावरण में परिवर्तन होने पर पुनः समायोजित होना।
recall test
पुनःस्मरण परीक्षण
अ- एक विशेष प्रकार का परीक्षण जिसमें प्रायः छात्र से रिक्त स्थानों, संख्याओं शब्दों या वाक्यांशों की पूर्ति करने के लिए कहा जाता है।
आ- प्रतिधारण योग्यता के परीक्षण की विधि जिसमें छात्र अर्जित अधिगम को पुनः प्रस्तुत करता है।
recapitulation theory
पुनरावर्तन सिद्धान्त
वह सिद्धान्त जिसमें यह माना जाता है कि "व्यक्तिवृत्त जातिवृत्त में पुनरावर्त होता है फलतः प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विकास में सभ्यता के विकास के विभिन्न सोपानों को दोहराता है।" व्यक्ति का स्पीशीज के जातिवृत्त विकास में या सभ्यता के विकास में परिलक्षित व्यवहार या संरचनाओं के क्रम से विशिष्ट होता है।
">
recency effect
आसन्नता प्रभाव
किसी विषय या विषय-वस्तु के अधिगम पर कुछ समय पूर्व सीखने का प्रभाव।
recess
विश्रांति, विराम मध्यावकाश
शैक्षिक संस्थाओं में ऐसा घंटा या ऐसी समयावधि जिनमें पढ़ाई नहीं होती। इसमें शिक्षक तथा छात्र नियमित कार्य से हटकर आराम, खाना पीना या खेल कूद करते हैं।
recipient
पाने वाला, प्रप्तिकर्ता
अ- वह व्यक्ति जिसे कोई प्रश्नावली भरने के लिए मिली हो।
आ- छात्रवृत्ति अथवा पुरस्कार प्राप्त करने वाला व्यक्ति।
recitation
पाठ, सस्वरपाठ, पठन
एक प्रकार का अधिगम अभ्यास अथवा अध्ययन प्रक्रिया जिसमें छात्र सीखी हुई पाठ सामग्री को मौखिक रूप से दोहराता है।