बातचीत में अपने या अपनी परिस्थितियों से असंतोष और संतोष या सुधार की भावना प्रकट करने वाली बातों का पारस्परिक अनुपात।
Disconfirmation bias
अपुष्टिकरण अभिनति
ध्यान देने, खण्डन करने एवं कमजोर तर्क के रूप में समझने की प्रवृत्ति जो कि हमारे पूर्व विश्वासों का खण्डन करती है।
Discount
नगण्य करना
यदि एक विशिष्ट कारण एवं एक विशिष्ट व्यवहार के बीच सम्बन्ध नहीं है, तो किसी अन्य कारण के पक्ष में वह कारण नगण्य हो जाता है।
Discourse
वार्तालाप
सामाजिक-ऐतिहासिक एवं परिस्थिति परक संदर्भ में स्थित संपूर्ण संप्रेरणात्मक घटना या वृतांत।
Discrete stimulus
विच्छिन्न उद्दीपन
कोई ऐसा उद्दीपन जो साथ-साथ या समय-क्रम से अपने साथ क्रियाशील अन्य उद्दीपनों से बिल्कुल भिन्न हो।
Discriminanda
विभेद्य
टोलमैन द्वारा प्रयुक्त एक शब्द जिसका तात्पर्य पदार्थों में इंद्रिय विभेदता या इंद्रियमूलक सुपृथक्शीलता की सूचक विशेषताओं से है।
Discriminating fitness
विभेददर्शी सूक्ष्मता
किसी प्रायोगिक परिवर्त्य के उस न्यूनतम अन्तर का सूचकांक जिसे किसी परीक्षण द्वारा मापा जा सके।
Discrimination
विभेदन
पूर्वाग्रह की व्यावहारिक अभिव्यक्ति।
Discrimination index
विभेद सूचकांक
किसी परीक्षण या परीक्षण एकांश द्वारा विभिन्न परीक्षार्थियों में अभीष्ट विशेषक की विभिन्नता को सही-सही माप सकने की वास्तविक सीमा की सांख्यिकीय अभिव्यक्ति।
Discrimination-induced conflict
विविक्तिप्रेरित अंतर्द्वंद्व
पैवलाव द्वारा तंत्रिकाओं पर किए गए अध्ययनों में प्रयुक्त एक प्रविधि जिसके द्वारा पात्र में मानसिक तनाव, दबाव एवं संघर्ष की स्थिति पैदा करने के लिए उसके समक्ष किसी समस्या के समाधान के लिए लगभग एक जैसे दो कूट संकेत रखे जाते हैं। पात्र को उन दोनों में से उपयुक्त संकेत में भेद करना कठिन हो जाता है, जिससे उसमें तनाव और संघर्ष पैदा हो जाता है।