हाइपोयूटेक्टॉयड
हाइपोयूटेक्टिक के अनुरूप, जबकि तीनों प्रावस्थाएं ठोस हों।
Hypoeutectoid alloy
हाइपोयूटेक्टॉयड मिश्रातु
वह मिश्रातु जिसमें मिश्रात्वी तत्व की मात्रा यूटेक्टॉइड प्रतिशत से कम हो।
Hysteresis
शैथिल्य
1. इस्पात तथा अन्य लोह मूलक मिश्रातुओं के संदर्भ में तापन और शीतलन पर क्रांतिक बिंदुओं के बीच होने वाला तापांतर। इसका कारण तापन और शीतलन के समय भौतिक परिवर्तनों की प्रवृति का ताप-परिवर्तनों से पीछे रह जाता है।
2. चुंबकीय शैथिल्य (Megnetic hysteresis) के संदर्भ में इस शब्द का अर्थ है कि अक्रमित चुंबकन के समय चुंबकीय अभिवाह घनत्व का चुंबकन-बल से पीछे रह जाना।
Ideal critical diameter
आदर्श क्रांतिक व्यास
इस्पात का अधिकतम व्यास जिसे आदर्श शमन द्वारा केंद्र पर पूर्णतया कठोरित किया जा सकता है।
Ilmenite
इल्मेनाइट
टाइटैनियम लोह अयस्क (FeO TiO₂) जिसमें मुख्यतः लोहे और टाइटैनियम के ऑक्साइड होते हैं। इसमें लोहे और टाइटैनियम का अनुपात परिवर्ती होता है। इसमें कुछ मैग्नीशिंया भी रहता है। अक्षारकीय आग्नेय चट्टानों और कुछ रेतों में यह अनेक स्थानों से सहायक अवयव के रूप में पाया जाता है। टाइटैनियम की मात्रा 18--24% या इससे अधिक भी हो सकती है।
Immersion coating
निमज्जी विलेपन
डुबाकर किसी वस्तु पर लेप चढ़ाने का प्रक्रम। उदारणार्थ इस्पात पर गलित यशद या वंग का लेपन।
Immersion heating
निमज्जी तापन
गलित सीसा, संगलित लवण अथवा तेल आदि के अवगाह में गरम करना ताकि वस्तु समान रूप से गरम हो जाए।
Imersion plating
निमज्जी लेपन
बाहरी विद्युत वाहक बल का प्रयोग किए बिना अपधातु पर किसी अन्य धातु का पतला लेप चढ़ाना। जिस धातु पर लेप करना हो उसे लेपक धातु के उपयुक्त लवण के विलयन में डुबाया जाता है। इस विधि से अधिक धन विद्युती धातु को कम धन विद्युती धातु पर निक्षेपित किया जा सकता है। कम ऋण विद्युती धातु, विलयन में धुलकर लेपक धातु को अवक्षिप्त कर देती है। उदाहरणार्थ जब कॉपर सल्फेट विलयन में लोहे या जस्ते की चादर के टुकड़े को डुबाया जाता है तो इस पर तांबे की परत निक्षेपित हो जाती है।
Impact extrusion
प्रतिघात उत्सारण
देखिए-- Extrusion के अंतर्गत
Impact test
प्रतिघात परीक्षण
आकस्मिक प्रतिघात अथवा आवेगी भार के प्रति किसी पदार्थ के प्रतिरोध को निर्धारित करने का परीक्षण। यह आंतरिक दरारों, रेणु-परिसीमा, अपद्रव्यों अथवा अंतर्विष्टों आदि की उपस्थिति के कारण पदार्थ की खाँच-सुग्राहिता को व्यक्त करता है। अतः इसे खाँच दंड परीक्षण अथवा खाँच प्रतिघात परीक्षण भी कहते हैं। प्राप्त परिणामों को अवशोषित उर्जा के फुट-पौंड में अथवा नमूने को तोड़ने के लिए आवश्यक आघातों की संख्या में व्यक्त किया जाता है। यह परीक्षण प्रायः नीचे दी गई दो विधियों द्वारा किया जाता है :--
शार्पी परीक्षण (Charpy test) -- इसमें 10 मिमी0 x 10 मिमी0 x 55 मिमी0 मानक विनिर्देशों के नमूने को साधारण दंड के रूप में भारित कर, दो निहाइयों के बीच क्षैतिजतः रखा जाता है। फिर प्रादोलीय हथौड़े को निश्चित ऊँचाई से खाँच के उल्टी तरफ से गिराया जाता है। नमूने के संविदारण के लिए आवश्यक ऊर्जा, उत्थान कोण (Angle of rise) का फलन होती है और उसे डिग्री या जूल में अर्धवृताकार पैमाने पर पढ़ा जा सकता है जिससे प्रतिघात-मान ज्ञात हो जाता है। इसे साधारण-दंड--परीक्षण (Simple beam test) भी कहते हैं।
आइजोड परीक्षण (Izod test)-- इसमें 10 मिमी0 X10 मिमी0 X75 मिमी0 के मानक सेन्टीलीवर नमूने पर निश्चित ऊँचाई से प्रादोलीय लोलका (Swinging pendulum) द्वारा आघात किया जाता है। नमूने का मानक-खाँच 45° और गहराई 2 मिमी0 होती है। इससे नमूने पर आकस्मिक प्रतिघात होता है। नमूने के संविदारण के लिए आवश्यक ऊर्जा अंशांकित पैमाने से ज्ञात की जाती है जिसमें घर्षण-संकेतक लगा रहता है। इसे सेन्टीलीवर-दंड-परीक्षण भी कहते हैं।