logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

reading ability
पठन योग्यता
अ- भाषा की छपी या लिखी इकाइयों की सही पहचान करने और उन्हें सही रूप से समझने की योग्यता। आ- नेत्र-विस्तृति में भाषा के खण्ड की ग्राहय-क्षमता।

reading capacity
पठन-क्षमता
अ-किसी भाषा में लिखे या छपे विचारों को पढ़ते और समझते समय अपेक्षित शारीरिक और मानसिक समंजन करने की योग्यता। आ- पठन के सन्दर्भ में अनुभव और प्रशिक्षण से प्राप्त योग्यता से भिन्न जन्म से प्राप्त योग्यता। इ- पठन की अविकसित सामर्थ्य।

reading chart
पठन-चार्ट
किसी मोटे कागज़ या गत्ते पर लिखित पठन सामग्री, वर्ण या अक्षर जिनका प्रयोग बालकों को पढ़ना सिखाने की प्रारम्भिक अवस्था में किया जाता है।

reading club
पठन क्लब
ऐच्छिक पाठकों का औपचारिक अथवा अनौपचारिक समूह जो समय-समय पर पुस्तकों पर समीक्षा करने के लिए एकत्रित होता हो।

reading comprehension test
पठन बोध परीक्षण
वह परीक्षण जिससे यह ज्ञात हो कि परीक्षण में दी गई पठन-सामग्री के अर्थ समझने की शक्ति कितनी है। यह उस परीक्षण से भिन्न है जिसमें पठन की गति का पता चलता हो।

reading diagnostic test
पठन नैदानिक परीक्षा
परीक्षण जिससे यह पता चलता हो कि छात्र पठन-कार्य के किन पक्षों में कमजोर है।

reading habit index
पठन अभ्यस्तता सूचकांक
ऐसे सूचकांक जिससे यह ज्ञात होता हो कि छात्र की किस सामग्री को पढ़ने की कितनी आदत है या कौन से छात्र में पढ़ने की कितनी आदत है।

reading pace
पठन गति, पठन कार्यक्रम
पढ़ने की गति व दर।

reading quotient
पठन लब्धि
वह लब्धि जो पठन आयु को मानसिक आयु से भाग देने से प्राप्त होती है। यह लब्धि पाठक की पठन क्षमता की सूचक होती है।

reading rate
पठन-दर, पठन तत्परता
पढ़ने की गति जिसे इस आधार पर मापा जाता है कि कोई व्यक्ति प्रति मिनट या प्रति सेकेंड कितने अक्षरों या शब्दों की पहचान कर सकता है या उनका अर्थ-बोध कर सकता है। पठन गति और अर्थ-बोधता में अनुकूल सहसंबंध है।


logo