logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Oesophageal map
ग्रसिका मानचित्र
ग्रसिका में विभिन्न ऊतक-केंद्रकों के वितरण की मानचित्रण-पद्धति जो "चिटवुड" द्वारा सुझाई गई थी।
">

Oesophageo sympathetic system
ग्रसिका-अनुकंपी तंत्रिका तंत्र
तीन अनुदैर्ध्य तंत्रिका स्तंभों से बनी ग्रसितंत्रिका जिस के सेक्टर में एक स्तंभ होता है जो पार्श्व पिप्पल तंत्रिकाओं से निकलता है। येस्तंभ संधायियों द्वारा आपस में जुड़े रहते हैं।

Oesophageo- intestinal junction
ग्रसिका-आंत्र संधि
वह स्थल जहाँ ग्रसिका अवकाशिका आंत्र अवकाशिका से जुड़ती है।

Oesophagic enteric nerve ring
ग्रसिका आंत्र तंत्रिका वलय
दे. nerve ring

Oesophagus
ग्रसिका
मुख संपुट या मुखगुहिका और आंत्र के बीच वाला आहार नाल का भाग।

Oesophastome
ग्रसिमुखगुहिका
कंदुकन के दौरान प्राथमिक अंतर्वलन के रूप में बनने वाला मुख का पश्च भाग।

Offset head
विस्पष्ट शीर्ष
संकीर्णन के कारण सूत्रकृमि के शीर्ष का उसके शरीर से स्पष्टतः भिन्न होना।

Old world hook worm
पुरातन विश्व अंकुश कृमि
मानव परजीवी सूत्रकृमि एन्काइलोस्टोमा डयूओडिनेल का सामान्य नाम।

Oligidic medium
ऑलिजिडिक माध्यम
ऐसा माध्यम जिसमें काम में लाए जाने वाले घटकों के रासायनिक संघटक अज्ञात होते हैं।

Oligocytous intestine
अल्पकोशिकीय आंत्र
आंत्र में 128 कोशिकाएं होने की अवस्था।


logo