logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Digit span test
अंकविस्तृति परीक्षण
एक प्रकार का प्रत्यास्मरण परीक्षण जिसमें परीक्षार्थी को कोई अंक-शृंखला दिखाने या सुनाने के बाद उसकी अधिक से अधिक सही-सही संख्याएँ दोहराने को कहा जाता है। अधिकतम सही संख्याएँ दोहराने पर पात्र को ज्यादा प्राप्तांक मिलते हैं।

Dimorphism
द्विरूपक्षमता
1. किसी जीव की दो विभिन्न रूपों जैसे नर और मादा या अन्य प्रकार के विभिन्न रूपों को उत्पन्न करने की क्षमता। 2. किसी जीव द्वारा विभिन्न समय पर विभिन्न जाति या विभिन्न प्रकार के जीव उत्पन्न करना। 3. किसी जीव द्वारा विकास-क्रम में सर्वथा भिन्न रूप धारण करना, जैसे तितली का लार्वा, कीट पतंग आदि का।

Ding-dong theory
डिंग-डांग सिद्धान्त
एक प्राक्कल्पना जिसके अनुसार मानवीय भाषा की उत्पत्‍ति प्राकृतिक ध्वनियों की अनुकृति से हुई मानी जाती है।

Diplacusis
भिन्नतारत्व श्रवण
एक ही स्वर को ऐसे सुनना मानों वे अलग अलग तारत्व वाले दो भिन्न स्वर हों और उन्हें अलग अलग सुना जा रहा हो।

Diplegia
द्विपार्श्‍वघात
शरीर के दोनों भागों को प्रभावित करने वाला अंगघात।

Diplogenesis
द्विजनन
एक जैव-सिद्धांत जिसके अनुसार जिस प्रभाव से शारीरिक ऊतकों या कार्यद्रव्यों में परिवर्तन आता है, उससे जीव द्रव्‍य में भी ऐसा संवादी परिवर्तन होता है जिससे अर्जित विशेषताएं वंशानुक्रमित लगती हैं।

Diplopia
द्विदृष्‍टिता
नेत्रों की पेशीय असंतुलन की दशा जिससे व्यक्‍ति को किसी एक बाह्य के दो रूप दिखाई पड़ते हैं।

Dipsomania
मद्योन्माद
आमतौर से लम्बी अवधि के बाद मद्यपान करने की बार-बार होने वाली उत्कट एवं अदम्य लालसा जिसे किसी आधारभूत मनोविकृति का लक्षण समझा जाता है।

Directed thinking
निदेशित चिन्तन
लक्ष्य-निदेशित, सुव्यवस्थित चिन्तन, जिसका उपयोग समस्या-समाधान में किया जाता है।

Discriminant validity
विभेदी वैधता
किसी परीक्षण की जिन मापों से अलग रहने की अपेक्षा की जाय उसका उन मापों से बहुत ज्यादा सहसंबंध न होने की आवश्यकता।


logo