logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Hydrometallurgy
जल धातुकर्मिकी देखिए-- Metallurgy

Hydrozincite
हाइड्रोजिन्काइट ZnCO₃, 2Zn (OH)₂, जलयोजित यशद खनिज, जिसमें 59.5% यशद होता है। यह अन्य यशद अयस्कों के साथ संयुक्त अवस्था में पाया जाता है।

Hynical
हाइनिकल स्थायी चुंबक फेरस मिश्रातु जिसमें 32% निकैल, 12% ऐलुमिनियम और शेष लोहा होता है।

Hynico
हाइनिको स्थायी चुंबक फेरस मिश्रातु जिसमें 20% निकैल, 10% ऐलुमिनियम, 6% तांबा, 13% कोबाल्ट और शेष लोहा होता है।

Hyperutectic alloy
हाइपरयूटेक्टिक मिश्रातु कोई द्विअंगी मिश्रातु जिसका संघटन, साम्य-आरेख में यूटेक्टिक के दाईं ओर होता है और उसकी यूटेक्टिक संरचना की मात्रा दाईं ओर को जाने पर, संपीडन की प्राथमिक प्रावस्था की अपेक्षा, बराबर घटती जाती है।

Hypereutecoid
हाइपर यूटेक्टॉयड हाइपरयूटेक्टिक के अनुरूप, जबकि तीनों प्रावस्थाएँ ठोस हों।

Hypereutecoid alloy
हाइपर यूटेक्टॉयड मिश्रातु वह मिश्रातु जिसमें मिश्रात्वी-तत्व की मात्रा यूटेक्टॉयड-प्रतिशत से अधिक हो।

Hypernik
हाइपर्निक एक फेरस मिश्रातु जिसमें 45-50% निकैल और शेष लोहा होता है। इसकी उच्च चुंबकशीलता होती है। इसका उपयोग विद्युत चुंबकीय परिपथों में मृदु चुंबकीय पदार्थ के रूप में होता है।

Hypersil
हाइपरसिल मृदु चुंबकीय फेरस मिश्रातु जिसमें 3-3.5% सिलिकन., अधिकतम 0.03% कार्बन, 0.02% गंधक, 0.02% फास्फोरस, और 0.1% मैंगनीज और शेष लोहा होता है। इसका उपयोग ट्रान्सफार्मर-क्रोडों में होता है।

Hypoeutectic alloy
हाइपोयूटेक्टिक मिश्रातु कोई द्वि-अंगी मिश्रातु जिसका संघटन, साम्य आरेख में, यूटेक्टिक के बाईं ओर होता है और उसकी यूटेक्टिक संरचना की मात्रा बाईं ओर को जाने पर, संपीडन की प्राथमिक प्रावस्था की अपेक्षा, बराबर घटती जाती है।


logo