logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

randomized groups technique
यादृच्छिकीकृत समूह प्रविधि
परीक्षण के लिए एक प्रायोगिक योजना जिसमें व्यक्तियों को ही चुनकर विभिन्न वर्ग बना लिए जाते हैं। प्रायः इन व्यक्तियों का किसी गुण अथवा श्रेणी के अनुसार चयन नहीं किया जाता। इस सम्पूर्ण परीक्षण में कई प्रकार के परीक्षण होते हैं जो समग्र समूह द्वारा न किए जाकर कई समान समूहों द्वारा किए जाते हैं।

random sample
यादृच्छिक नमूना, यादृच्छिक प्रतिदर्श
किसी जन-समूह का वह नमूना जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के चुने जाने की समान सम्भावना रहती हो और किसी व्यक्ति का चुना जाना किसी दूसरे व्यक्ति के चुनाव में बाधक नहीं होता।

rank difference
स्थिति भेद, कोटि भेद
किसी व्यक्ति की दो चरों की स्थितियों में अन्तर। एक ही चर के सन्दर्भ में दो व्यक्तियों की स्थितियों में अंतर।

rank order
स्थिति क्रम, कोटि क्रम
एक समूह में एक व्यक्ति की सापेक्षिक स्थिति अथवा दिए जाने वाले अंक जो उसे अन्य व्यक्तियों के सापेक्ष में दिए जाते हैं। उच्च अंक प्राप्त व्यक्ति जो प्रथम श्रेणी में रखा जाता है तत्पश्चात उससे कम अंक प्राप्त करने वाले को दूसरी श्रेणी में। इसी प्रकार समूह के प्रत्येक व्यक्ति को क्रमवार श्रेणियों में विभाजित किया जाता है।

rating scale
निर्धारण मापनी
एक माप-उपकरण जिसके द्वारा छात्र के किसी गुण, अभिवृत्ति तथा विषय विशेष में उपलब्धि का विभिन्न श्रेणियों में मूल्यांकन किया जाता है। इस उपकरण में पूरी मापनी को कई सूत्रों (जैसे 3, 5, 7) में विभाजित किया जाता है।

rational learning
विवेचात्मक अधिगम
ऐसे नए कौशल सीखना या ऐसी जानकारी प्राप्त करना जो तर्क संगत प्रतिमानों के अनुरूप हो और जिसमें विचारों तथा संकल्पनाओं के परस्पर नए संबंधों की खोज पर अधिक बल दिया जाता हो।

reaction formation
प्रतिक्रिया विधान
एक रक्षा-युक्ति जिससे व्यक्ति समायोजन हेतु अपने व्यवहार में अपनी निजी विशेषता से विपरीत विशेषता का प्रदर्शन करता है। यह क्रिया अचेतनरूप से होती है।

reactive inhibition (=retroactive inhibition)
प्रतिक्रियात्मक प्रावरोध, पूर्वलक्षी प्रवरोध
एक विशेष अधिगम में बाधा देने वाला दूसरा अधिगम। कभी-कभी किसी वस्तु का सीखना दूसरी समान अथवा असमान विषय सामग्री को सीखने में बाधक होता है।

reader
उपाचार्य, रीडर, पाठक
अ- किसी पाठ को पढ़ने वाला। आ- किसी पुस्तकालय का सदस्य जो उसकी सुविधाओं का उपयोग करता हो। इ- विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में शिक्षा देने वाला व्यक्ति जो प्राध्यापक और आचार्य के बीच के पद पर कार्य करता है। ई- पाठमाला, श्रृंखलाबद्ध पुस्तकें अथवा सामयिक पत्रिकाएं जो छात्रों की शिक्षा के क्रमिक विकास में सहायक होती हैं।

reading
पाठ, वाचन
अ-किसी पाठ को या पुस्तक के किसी भाग को सस्वर अथवा मौनरूप से पढ़ना। आ- किसी भाषा में लिखित सामग्री को पढ़ना और समझना।


logo