1. क्षेत्र मनोविज्ञान की एक ऐसी प्रक्रिया जिसके द्वारा किसी मनोवैज्ञानिक क्षेत्र की सापेक्ष सजातीयता उत्तरोत्तर सापेक्ष विजातीयता में बदलती जाती है। जिससे उसके विविध पक्षों या अंशों को तुंरत पहचाना जाता है। 2. अनुकूलन की एक प्रयोगात्मक कार्यप्रणाली जिससे किसी पशु को निम्नलिखित में भेद कर सकने के लिए प्रताड़ित किया जाता है : (क) किसी स्थिति के प्रति की जानेवाली दो एक-सी अनुक्रियाओं में से उसे एक के लिए तब तक पुरस्कृत और दूसरी के लिए अपुरस्कृत या दंडित किया जाता है जब तक वह केवल एक ही अनुक्रिया न करने लगे। (ख) दो एक से उद्दीपनों के प्रति की गई अपेक्षित अनुक्रिया के लिए अपुरस्कृत या दंडित किया जाता है जब तक वह पहले उद्दीपन के प्रति अपेक्षित अनुक्रिया को नियमित रूप से न करने लगे और दूसरे उद्दीपन के प्रति कोई अनुक्रिया न करे।
Differential foregtting theory
विभेदक विस्मरण सिद्धांत
सीखने और भूलने के इस सिद्धांत के अनुसार पात्र सीखने की प्रक्रिया में व्यवधानस्वरूप आनेवाली असंगत बातें भी सीखता है किन्तु असंगत बातों का अभ्यास न किए जाने से उनको भूल जाने की संभावना अधिक रहती है।
Differential psychology
विभेद मनोविज्ञान
मनोविज्ञान की एक अध्ययन-शाखा जिसमें विविध मनोवैज्ञानिक विशेषताओं से संबंधित व्यक्तिगत या सामूहिक भेदों की मात्रा और उनकी विविधताओं तथा उन भेदों के कारण और प्रभावों का अनुशीलन किया जाता हैA
Differential threshold
न्यूनतम भेद-बोध देहली
अभीष्ट प्रायोगिक दशाओं में पात्र द्वारा अनुभव कर सकने योग्य दो उद्दीपनों के बीच का सूक्ष्मतम अंतर।
Difficulty scale
कठिनता मापनी
कोई परीक्षण या मापनी जिसके प्राप्तांक एकांश ऐसे होते हैं, जिन्हें कठिनता के क्रम सोपान में प्रस्तुत किया जाता है।
Difficulty value
कठिनता मान, कठिनता मूल्य
किसी परीक्षण एकांश का सही उत्तर देने वाले किसी निर्दिष्ट समूह, जैसे किसी आयु या ग्रेड विशेष के छात्रों का प्रतिशत।
Diffuse status characteristics
विसरित प्रस्थिति विशेषताएँ
व्यक्ति की योग्यताओं के बारे में जानकारी जो केवल समूह-कार्य में परोक्ष रूप से प्रासंगिक है और समूह से बाहर वृहद् स्तर पर श्रेणी सदस्यता से व्युत्पन्न होती है।
Diffused response
विसृत अनुक्रिया
किसी उद्दीपन के प्रति की जाने वाली ऐसी कुसमन्वित अनुक्रियाएँ जिनका उस उद्दीपन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता या होता भी है तो नहीं के बराबर।
Diffused sclerosis
विसृत काठिन्य
मस्तिष्क के बहुत बड़े भाग की धमनियों का सख्त हो जाना जिससे मानसिक क्रियाओं का ह्रास हो जाता है।
Diffusion of responsibility
उत्तरदायित्व का प्रसरण
व्यक्ति की यह मानने की प्रवृत्ति कि दूसरे लोग उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे (परिणाम स्वरूप कोई नहीं करता)। यह एक दर्शक प्रभाव का परिकल्पित कारण है।