हायले मिश्रातु
कम घर्षण वाला मिश्रातु जिसमें 46% वंग, 42% सीसा और 12% ऐन्टिमनी होता है। इसका उपयोग बेयरिंगों में होता है।
Hoyt's
होइट धातु
कम घर्षण वाला, चर्मल और तन्य मिश्रातु जिसमें 91% वंग, 6.8% ऐन्टिमनी और 2.2% तांबा होता है। इसका उपयोग वायु इंजनों और डीजल इंजन वाले वायु संपीडकों में दंड-बेयरिगों को जोड़ने के लिए किया जाता है।
Hughes metal
ह्यूज धातु
कम घर्षण वाला सीसा-मिश्रातु जिसमें 76% सीसा, 14% वंग और 10% ऐन्टिमनी होता है। इसका उपयोग बेयरिंगों में किया जाता है।
Hume Rothery compound
ह्यूम रॉथरी यौगिक
देखिए-- Electron compound
Hunter process
हंटर प्रक्रम
निर्वात में सोडियम द्वारा जर्कोनियम टेट्राक्लोराइड के अपचयन से धात्विक जर्कोनियम प्राप्त करने का प्रक्रम।
Hydrargillite
हाइड्रार्जिलाइट
देखिए -- Gibbsite
Hydroforming
द्रवीय अभिरूपण
वायुयान आदि के लिए चादरी धातु के हिस्सों को बनाने का प्रक्रम। इसमें होने वाले संरूपण प्रचालनों के लिए द्रवचालित दाब का प्रयोग किया जाता है।
Hydrogen arc welding
हाइड्रोजन आर्क वेल्डिंग
देखिए-- Welding के अंतर्गत
Hydrogen embrittlement
हाइड्रोजन भंगुरण
देखिए-- Embrittlement के अंतर्गत
Hydrogen loss
हाइड्रोजन ह्रास
धातु-चूर्ण अथवा संहत पदार्थ को शुद्ध हाइड्रोजन में निश्चित समय और ताप तक गरम करने से उसके भार में होने वाली कमी। जब परीक्ष्य पदार्थ में केवल ऐसे ऑक्साइड होते हैं जो हाइड्रोजन द्वारा अपचित हो सकते हैं और हाइड्राइड बनाने वाला कोई अन्य तत्व विद्यमान नहीं होता है तो यह हाइड्रोजन-ह्रास नमूनें में ऑक्सीजन की मात्रा का माप होती है।