किसी विशिष्ट उपयुक्त परिवर्त के बारे में एकत्रित सूचना जो संख्या अथवा मात्रा के रूप में प्रदर्शित की गई हो।
quarterly examination
त्रैमासिक परीक्षा, तिमाही परीक्षा
किसी सत्र के आरम्भ होने से तीन महीने के पश्चात् या अर्धवार्षिकी परीक्षा से पहले होने वाली परीक्षा।
questionnaire
प्रश्नावली, प्रश्नमाला
किसी विशेष विषय को दृष्टि में रख कर बनाए गए लिखित प्रश्नों की सूची। यह सूची कई विद्यार्थियों को एक साथ दी जाती है और इसमें प्रश्नों के उत्तर के लिए जगह भी छोड़ी जाती है। प्रायः मानकीय अध्ययन तथा विचारों और अभिवृत्तियों के माप के लिए इसका निर्माण किया जाता है।
quintile
पंचमक
अंकित चर के स्केल (पैमाने) पर लगे चार बिन्दुओं में से एक बिन्दु जिससे वह पैमाना पाँच बराबर भागों में विभक्त हो जाता है तथा प्रत्येक में आवृत्ति का बीस प्रतिशत भाग रहता है।
quiz
कूट प्रश्न, प्रश्नोत्तरी, प्रश्नोत्तर परीक्षा
अ- जो पाठ नया-नया पढ़ाया गया है या जो काम नया-नया पूरा किया गया है उसकी ग्राह्यता को समय-समय पर मापने का एक छोटा परीक्षण।
आ- कक्षेतर ज्ञान के विषय में पूछे जाने वाले प्रश्न। इस पद्धति का प्रयोग मनोरंजन आदि के लिए भी किया जाता है।
quotient
लब्धि, भागफल
दो संबंधित आयु-मापनी में किसी छात्र की सापेक्षिक स्थिति का संख्यात्मक सूचक जो प्रायः एक आयु को दूसरी आयु से विभाजित कर प्राप्त किया जाता है।
radio lesson guide
रेडियो पाठ संदर्शिका
आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले शिक्षा संबंधी पाठों की एक पुस्तिका जिससे छात्र-श्रोताओं को प्रसारण सुनने तथा उसका अनुक्रमण करने में सहायता मिलती है। इस पुस्तिका में विषय से संबंधित प्रश्न तथा टिप्पणियों की सूची भी रहती है।
radio script
रेडियो लेख
आकाशवाणी प्रसारण में स्टूडियो से पढ़ी जाने वाली विषय-सामग्री जो पहले से लिखित रूप में तैयार कर ली जाती है।
random activity
यादृच्छिक क्रियाकलाप
अ- नवजात शिशु की क्रियाएं जो किसी प्रेक्षक को अव्यवस्थित तथा उद्देश्यहीन लग सकती हैं।
आ- शरीर के किसी भाग या सम्पूर्ण शरीर की कोई उद्देश्यहीन क्रिया।
randomized method
यादृच्छिकीकरण प्रणाली
विशेष चरों को सांयोगिक रूप से श्रेणियों मे बाँटने की पद्धति।