logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Trait theory
विशेषक सिद्धांत
व्यक्तित्व का एक विशिष्ट सिद्धांत जो ऐसी आवश्यकताओं की बहुलता पर बल देता है जो विभिन्न व्यक्तियों में भिन्न-भिन्न होती है। इसके अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के बाल्यकालीन अनुभव विलक्षण होते हैं जिनसे उनके अलग-अलग विलक्षण विशेषक विकसित होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति के अभिप्रेरकों में कार्यात्मक स्वायत्तता होती है।

Transference
अन्यारोपण
मनोविश्लेषक के प्रति किसी रोगी की संवेगात्मक अभिवृत्ति का विकास जो सौहार्दपूर्ण (भावात्मक) भी हो सकता है और शत्रुतापूर्ण (निषेधात्मक) भी। इस संवेगात्मक अभिवृत्ति का विकास विश्लेषण के समय की स्थिति पर निर्भर न कर इस बात पर निर्भर करता है कि रोगी के अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक के प्रति कैसे संबंध थे।

Transformation
रूपांतरण
किसी दमित अनुभूति का चेतन मन में बिलकुल प्रतिकूल या किसी प्रच्छन्न रूप में प्रकट होना।

Transportation
निर्वासन, देश निकाला
दंड का एक प्रकार जिसके अन्तर्गत जघन्य अपराध करने वाले व्यक्ति को देश से निर्वासित कर दिया जाता था। भारत में पहले इस प्रकार के दंड पाने वाले व्यक्ति को अंडमान द्वीप भेज दिया जाता था किन्तु अब ऐसे अपराधियों को आजीवन कारावास का दंड दिया जाता है।

Tripartite board
त्रिपक्षीय मंडल, त्रिपक्षीय बोर्ड
श्रमिकों, प्रबंधकों तथा सरकार के प्रतिनिधियों का सयुक्त मण्डल।

Unconscious
अचेतन
(1) (अ) ऐसी क्रिया जिसके प्रति उसका कर्ता बेखबर हो। (ब) ऐसा व्यक्ति जो अपने द्वारा की जा रही क्रियाओं को न जाने। (2) फ्रायड की विचारधारा में मन की वे गतिशील प्रक्रियाएं जो अपनी प्रभाव-क्षमता और तीव्रता के बावजूद चेतन स्तर तक नहीं पहुंच पातीं और जिन्हें संकल्प या स्मृति के द्वारा भी चेतन अनुभव के क्षेत्र में नहीं लाया जा सकता।

Undertrial
विचारणाधीन
ऐसा अभियुक्त जिसका मामला न्यायालय या किसी अन्य न्यायिक अभिकरण के विचाराधीन होता है।

Undertrial convict
हवालाती, विचाराधीन अभियुक्त
ऐसा व्यक्ति जिस पर कानून भंग करने का आरोप हो और जिसके विरुद्ध किसी न्यायाभिकरण में मामला चल रहा हो।

Undirected interview
अनिदेशित साक्षात्कार
ऐसा साक्षात्कार जिसमें साक्षात्कारकर्ता अपेक्षाकृत कम सक्रिय होता है। वह केवल मैत्री एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करता है जिसमें पात्र अपने को सुरक्षित और स्वीकृत अनुभव करता है और अपने विचारों को स्पष्टता और निर्भयता से प्रकट कर सकता है।

Unemployment benefits
बेकारी हितलाभ, बेकारी भत्ता
राज्य, रोजगार क्षतिपूर्ति नियम, बेकारी बीमा अथवा मजदूर संघों द्वारा बेकार श्रमिकों को प्रति सप्ताह आर्थिक सहायता के रूप में कुछ धन देने की व्यवस्था।


logo