logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Dextrosinistral
सव्यसाची
मूलत: बाएँ हाथ से कुशलतापूर्वक काम करने वाला किंतु वही काम दाएँ हाथ से भी कर सकने में प्रशिक्षित व्यक्‍ति।

Diadactic group therapy
प्रबोध समूह चिकित्सा
एक प्रकार की सामूहिक मनश्‍चिकित्सा जिसमें मनोरोग विज्ञानी मनोविकारग्रस्त लोगों के साथ अंत:क्रिया करता है, उनके साथ विचार विमर्श करता है, उनके मनोविकारों का कारण स्पष्‍ट कर उन्हें दूर करने के उपाय सुझाता है और उनकी प्रसुप्‍त संभाव्यताओं पर भी प्रकाश डालता है।

Diadochokinesis
गतिद्रुतांतरण
वैकल्पिक गतियों, जैसे किसी अंग के संकुचन और प्रसारण को क्रमानुसार जल्दी-जल्दी कर सकने की सामान्य योग्यता।

Diana complex
डायना मनोग्रंथि
स्त्री में पुरुष बनने या पुरुषोचित गुणधर्म विकसित करने की दमित अचेतन इच्छा।

Diathesis
रोगोन्मुखता
जीव में किसी भी समय किसी रोग या विकार का शिकार हो जाने की वंशागत पूर्व प्रवृत्‍ति।

Dichoglottic stimulation
द्विस्वादोद्दीपन
जीभ पर एक साथ दो विभिन्न स्थलों पर अलग-अलग स्वाद वाले दो पदार्थों को रखने से होने वाला उद्दीपन विशेष।

Dichorhinic stimulation
द्विगंधोद्दीपन
नाक के दोनों नथनों के पास एक साथ दो विभिन्न गंध वाली चीजें रखने से होने वाला उद्दीपन विशेष।

Dichotic listening
द्विश्रवण
प्रत्येक कान में भिन्न सूचनाओं का पहुँचना।

Diencephalon
अग्रमस्तिष्कपश्‍च
मध्य और अग्र मस्‍तिष्‍क के बीच का भाग जो चेतक, अधिचेतक और अधश्‍चेतक भागों में विभक्‍त होता है

Difference tone
विभेद स्वरक
दो समान गुण और समान तारत्व वाले स्वरों या ध्वनियों को एक साथ प्रस्तुत करने पर यदाकदा सुनाई पड़ने वाला कोई अन्य भिन्न स्वर। इस स्वर की श्रवण-बारंबारता दोनों स्वरों की कंपन-बारंबारता का अंतर होती है।


logo