तप्त मशीनन
आर्क अथवा, आक्सीऐसीटिलीन तापन विधियों का उपयोग कर उन्ननियत तापों पर धातु का मशीनन करना। इसमें मशीननीयता बढ़ जाती है और औजार को अधिक समय तक काम में लाया जा सकता है।
Hot metal process
तप्त धातु प्रक्रम
वैद्युत भट्टी अथवा ओपन हार्थ भट्टी द्वारा इस्पात निर्माण का प्रक्रम। इसमें गलित धातु को भट्टी में डालकर उपयुक्त धातुमल के साथ उपचार किया जाता है। इससे धातु का शोधन और परिष्करण हो जाता है।
Hot pressing
तप्त संपीडन
1. साथ-साथ दबाकर और सिन्टरण द्वारा कार्बाइड औजारों को बनाने की विधि। इसमें पाउडर को बंद साँचे में रखा जाता है जो सामान्यत; ग्रेफाइट का बना होता है। साँचे और उसमें रखी वस्तुओं को सिन्टरण-ताप तक गरम किया जाता है और एक दिशा में दाब प्रयुक्त किया जाता है जो उन बलों को निष्प्रभावित कर देता है जिनके कारण अन्य दो दिशाओं में संकुचन उत्पन्न होता है। साँचे को प्रायः विद्युत द्वारा गरम किया जाता है और 400 से 2500 पौंड का दाब प्रयुक्त किया जाता है।
2. उच्च ताप पर दाब की सहायता से वस्तुओं का आकार देना।
Hot quenching
तप्त शमन
देखिए-- Quenching के अंतर्गत
Hot rolling
तप्त बेल्लन
विपरीत दिशाओं में घूम रहे दो बेलनों के बीच धातु की तप्त सिल्ली, शिलिका, बिलेट, ब्लूम आदि को दबाकर लंबा करना। इसमें धातु का प्रवाह सतत और पूरी तरह अनुदैर्ध्य दिशा में होता है।
देखिए-- Hot working भी।
Hot shortness
तप्त भंगुरता
देखिए-- Red shortness
Hot tear (Shrinkage tear)
तप्त विदर
देखिए-- Casting defect
Hot torsion test
तप्त विमोटन परीक्षण
देखिए-- Hot twist test
Hot twist test
तप्त व्यावर्त परीक्षण
विभिन्न इस्पातों का इष्टतम (Optimum) तप्त कर्मण परास निर्धारित करने का परीक्षण और साथ ही उन्नयित तापों पर इस्पात की मजबूती का निर्धारण करना परीक्ष्य-छड़ लगभग 53 सेमी लंबी और लगभग 1.4 सेमी व्यास की होती है। यह भट्टी में इस प्रकार रखी जाती है कि उसके दोनो सिरे बाहर को निकले रहते हैं। इनमें एक सिरा बिजली से चल रहे चक्र से और दूसरा सिरा बल-आधूर्ण भुजा (Torque arm) से जुड़ा रहता है। गरम करने के बाद छड़ को 135 परिभ्रमण प्रति मिनट (r.p.m.) से मरोड़ा जाता है। छड़ को ऐंठने के लिए आवश्यक बल-आघूर्ण को सीघे पलेटफार्म-तुला से माप लिया जाता है और एक गणित, परिक्रमणों की संख्या को रिकार्ड करता है इसे तप्त विमोटन परीक्षण भी कहते हैं।
Hot working
तप्त-कर्मण
पुनर्क्रिस्टलन ताप से ऊपर किसी ताप पर धातुओं अथवा मिश्रातुओं का बेलन, फोर्जन, वेधन, घनताड़न अथवा उत्सारण (Extrusion) करना। प्रत्येक धातु अथवा मिश्रातु के लिए तप्त कर्मण ताप भिन्न-भिन्न होता है और यह ताप-परास मिश्रातुओं के लिए कुछ सीसा तक, प्रावस्था-आरेख द्वारा निर्धारित किया जा सकता है।
तप्त कर्मण एक प्रकार का सुघट्य-विरूपण है जिसमें कार्य-कठोरण नहीं होता है क्योंकि कणों के सुघट्य विरूपण के साथ-साथ पुनर्क्रिस्टलन हो जाता है।
तुलना-- Cold working