logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

punishment
दंड
अ- विद्यालयी नियमों अथवा अनुशासन को भंग करने पर अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही जैसे चेतावनी, जुर्माना, निष्कासन, शरीरिक यातना आदि। आ- वे युक्तियां जिनका प्रयोग छात्रों को अवांछित कार्य तथा व्यवहार करने से रोकने के लिए किया जाता है। ये नकारी अभिप्रेरण होते है।

pupil load
छात्र-भार
किसी शिक्षा संस्थान में एक अध्यापक और छात्रों का अनुपात।

pupil migration
छात्र विद्यालयांतरण
किसी एक प्रशासनिक मण्डल या क्षेत्र के विद्यालय से किसी दूसरे मण्डल या क्षेत्र के विद्यालय में छात्र का स्थानान्तरण।

pupil portrait technique
छात्र चित्रण प्रविधि, छात्र चित्रण तकनीक
वास्तविक अथवा काल्पनिक छात्र के चरित्र-चित्रण करने वाले चित्रों में से छात्रों द्वारा उन चित्रों का चयन जो उनके सहपाठियों के चारित्रिक गुणों के समान हों।

pupil record
छात्र-वृत्त
किसी छात्र के बारे में प्रणालीबद्ध रूप में एकत्रित दत्त सामग्री जिसमें छात्र की शरीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा नैतिक अभिवृत्तियों, या क्षमताओं के साथ-साथ उसके पर्यावरण का (चाहे वह पर्यावरण विद्यालय का हो या उससे बाहर का ) सारा ब्योरा रहता है। इस ब्यौरे का प्रयोग, अध्यापक, मुख्याध्यापक, अधीक्षक, परामर्श-दाताओं और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा किया जा सकता है।

pupil teacher
छात्र-अध्यापक
अध्यापक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला छात्र, शिक्षु अध्यापक।

push and pull drill
निम्नोच्च-लेखन अभ्यास
हस्तलेखन में एक प्रकार का अभ्यास जिसमें व्यक्ति एक निश्चित लंबाई की रेखाएं ऊपर-नीचे खिंचता है ताकि वह पेशीय नियंत्रण रख सके और शब्दों के उचित विन्यास से सुनिश्चितता ला सके।

puzzle block test
प्रहेलिका ब्लाक परीक्षण
मानसिक योग्यता तथा यांत्रिक अभिक्षमता के माप का परीक्षण जिसमें विभिन्न आकारों तथा आकृतियों के गुटकों द्वारा उपयुक्त चित्रों या वस्तुओं का निर्माण किया जाता है अथवा गुटकों को अनुकूल आकारों अथवा आकृतियों में रखा जाता है।

quadrant
चतुर्थांश, चतुरस्र
किसी समतल पर एक दूसरे को काटने वाली लंब रेखाओं अथवा कक्षों से जो चार खंड प्राप्त होते हैं उनमें से कोई एक।

qualifying examination
अर्हता परीक्षा
उपलब्धि तथा अभिक्षमता परीक्षण माला जिसमें सफल होकर ही कोई विशेष व्यवसाय अथवा व्यावसायिक शिक्षा में प्रवेश प्राप्त कर सकता है।


logo