अविभेदित मृदा
वे मृदाएँ जिनमें दो या अधिक वर्गिकीय यूनिट होते हैं लेकिन नियमित भौगोलिक सहचरण में नहीं होते। उदाहरण के लिए दो या अधिक समान मृदाओं के अतिप्रवण प्रावस्थाओं को मानचित्र पर एक इकाई के रूप में समूहित किया जा सकता है; क्योंकि अनेक गुण धर्मों में स्थलाकृति की प्रधानता होती है।
Value
मान
तीन वर्ण चरों में से एक जो रंग का सापेक्ष हल्कापन या तीव्रता प्रदर्शित करता है।
Variance
प्रसरण
विचरों का उनके माध्यम से औसत वर्ग विचलन।
Vegetative cover
वनस्पति आवरण
मृदा पर पादप आवरण।
Vermiculate
वर्मिक्यूलेट
अभ्रक संरचित 2:1 प्रकार का अत्यधिक आवेशित परतदार द्वि या त्रिअष्टफलकीय सिलीकेट। इसका विशेष लक्षण लघु विनिमय धनायनों की अपेक्षा पोटाशियम तथा सीजियम का अधिक अधिचूषण करना है।
Vertisols
वर्टिसॉल
वे मृण्मय मृदाएँ (मृत्तिकामय मृदाएँ) जिनमें संकुचन-उत्फुल्लन की संभाव्यता अत्यधिक होती है और शुष्क होने पर उनमें दरारें पड़ जाती हैं।
Virgin soil
अक्षत मृदा
मृदा जिसके प्राकृतिक वातावरण को न तो छेड़ा गया हो और न ही जोता या बोया गया हो।
Waste land
परती भूमि, व्यर्थ भूमि
वह विविध भूमि जो उपयोगी पदार्थ पैदा करने के लिए उपयुक्त या समर्थ न हो।
Water holding capacity
जलधारण क्षमता
संतृप्त अवस्था में नितांत शुष्क मृदा की नियत मात्रा द्वारा धारण किया गया जल का भार।