किसी परीक्षण या परीक्षण एकांश में व्यक्ति के निष्पादन को दिया गया निश्चित परिमाणात्मक (सामान्यतः सांख्यिक) मान।
Thanatos
मुमूर्षा, मरण प्रवृत्ति
वह मूल प्रवृत्ति जो जीवन को नष्ट करती है। शारीरिक दृष्टिकोण से यह मानव शरीर को नष्ट करने वाली शक्ति है। मनोवैज्ञानिक दृष्टि से यह शक्ति व्यक्ति के अन्दर विद्रोह एवं क्रोध का भाव पैदा करती है। जब जीवन में यह प्रवृत्ति प्रबल होती है तो व्यक्ति विद्रोह एवं संहार करता है और चीजों को नष्ट करता है तथा मानव जाति को समाप्त कर देता है। ऐसी प्रबल प्रवृत्ति के कारण व्यक्ति बड़ा आलोचक, कटुभाषी, अपराधी तथा समाज विद्रोही बन सकता है।
Therapist
चिकित्सक
चिकित्सा की तकनीकों का ज्ञान और उसके उपयोग की क्षमता रखने वाला व्यक्ति।
Thumb sucking
अंगूठा चूसना
शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकता की पूर्ति की एक स्थानापन्न विधि तथा भय एवं असुरक्षा की स्थिति में अपने को आराम में रखने का बालक का प्रयत्न। जब बालक भयावह स्थिति तथा असुरक्षा का मुकाबला नहीं कर पाता तो वह माता-पिता की सहायता मांगने की अपेक्षा अपने ही शैशवकाल की स्थिति में लौट जाने तथा संतुष्टि प्राप्त करने के उद्देश्य से अंगूठा सूचने लगता है। विकसित आयु में इस आदत को एक व्यवहार-दोष या व्यक्तित्व-दोष समझा जाता है।
Thyroid gland
अवटु ग्रंथि
एक अन्तःस्रावी ग्रंथि जिसके दोनों खंड ऊपरी श्वासनलिका के दोनों ओर फैले होते हैं और जिसका स्राव शरीर के आधारिक चयापचय की वृद्धि और उसके नियमन के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है।
Time card (=clock card)
समय-कार्य
ऐसा कार्ड जिस पर कर्मचारी के काम पर आने तथा जाने का समय घड़ी द्वारा अंकित किया होता है।
Time wage
कालपरक मजदूरी
श्रमिकों अथवा कर्मचारियों को घंटेवार, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक अथवा वार्षिक दर से देय वेतन।
Token strike
सांकेतिक हड़ताल
थोड़े समय के लिये कार्य बंद करके इस बात का संकेत दे देना कि समझौता न होने की स्थिति में पूर्ण हड़ताल हो सकती है।
Training within industry (t.w.i.)
अंतः उद्योग प्रशिक्षण
कतिपय उद्योगों द्वारा चालू किया गया एक कार्यक्रम जिसके अन्तर्गत कर्मचारियों की नियुक्ति के पश्चात् उन्हें काम का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि उनकी योग्यता का पूर्ण लाभ उठाया जा सके।
Trait
विशेषक
(1) आनुवंशिक रूप से प्राप्त या अर्जित की गई कोई ऐसी विशेषता जो सुसंगत और स्थायी हो।
(2) उद्देश्यों और आदतों का मेल जिससे प्रत्येक व्यक्ति का व्यवहार अलग-अलग तरह से निर्धारित होता है।