logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

psycho-educational clinic
मनः शैक्षिक निदानशाला
शैक्षिक तत्वावधान में संचालित एक प्रकार की व्यवहार निदानशाला, जिसका संबंध मुख्यतः छात्रों की व्यवहार संबंधी समस्याओं से, विशेषकर विद्यालय, पर्यावरण के साथ उनके सामान्य समायोजन से होता है। इन समस्याओं में शैक्षिक, व्यक्तिगत और सामाजिक समायोजन के साथ-साथ विद्यालय के कामों का व्यक्तिगत योग्यताओं और आवश्यकताओं के साथ समायोजन भी सम्मिलित होता है।

psycho genic mental retardation
मनोजात-मानसिक मन्दन
मनोवैज्ञानिक कारकों के कारण बालक अथवा व्यक्ति का मानसिक रूप से पिछड़ना।

psychological approach
मनोवैज्ञानिक उपागम
पढ़ाने की एक पद्धति जो छात्रों की योग्यताओं, सामर्थ्य, आयु, अभिरुचियों, आवश्यकताओं आदि पर आधारित हो। इसमें अध्यापक नई विषय वस्तु और नए विचारों को छात्र के सम्मुख इस ढंग से प्रस्तुत करता है कि छात्र उसे अपनी सार्थक स्थितियों और अधिगम प्रक्रियाओं की उपयुक्त विधियों के माध्यम से सीखता है।

psychological clinic
मनोवैज्ञानिक निदानशाला
अव्यस्थित व्यक्तित्व अथवा व्यवहार के निदान और उपचार में लगे नैदानिक मनोवैज्ञानिकों का एक संगठन ; यहाँ मानक मनोमितिक परीक्षणों, परियोजना प्रणाली और नैदानिक साक्षात्कारों के माध्यम से निदान किया जाता है और उपचार मनश्चिकित्सात्मक होता है।

psychoneurotic child
मनस्तंत्रिकातापी बालक
मानसिक कारणों से रूग्ण बालक अथवा वह बालक जिसके मानस पर किसी अवसादी शरीरिक स्थिति का प्रभाव हो।

public education
पब्लिक शिक्षा, सार्वजनिक शिक्षा
प्रारंभिक अथवा माध्यमिक स्कूल के छात्रों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम। प्रायः इस शब्द का प्रयोग उस शैक्षिक कार्यक्रम के लिए किया जाता है जो राज्य, देश या स्कूल मंडल द्वारा प्रवर्तित होता है, इसमें प्रौढ़ अथवा व्यावसायिक शिक्षा भी सम्मिलित हो सकती है।

public institution
सार्वजनिक संस्था, लोक-संस्था
सरकार द्वारा या किसी प्रतिष्ठान विशेष द्वारा चलाई गई संस्था जिसका उपयोग जनसाधारण के लिए किया जाता हो, जैसे कोई धर्मार्थ उद्यम विद्यालय अथवा महाविद्यालय।

public library
सार्वजनिक पुस्तकालय
सरकार द्वारा या किसी संस्था विशेष द्वारा चलाया गया पुस्तकालय जिसका उपयोग जनसाधारण निर्धारित समय और निश्चित नियमों के अनुसार कर सकते हों।

public school
पब्लिक स्कूल
प्रारम्भिक या माध्यमिक विद्यालय जो भारतीय पब्लिक स्कूल सम्मेलन द्वारा मान्यता प्राप्त हो। ये विद्यालय अधिकतर आवासी होते है और इनमें शुल्क अधिक लिया जाता है। भारत में इसका अर्थ ब्रिटेन के पब्लिक स्कूल के अर्थ से मिलता जुलता है अमेरीका में इसका प्रयोग सरकारी विद्यालय के लिए होता है।

punch card system
छिद्रित कार्ड पद्धति
अभिकलित्र में आँकड़ों का अभिलेख रखने और उनको सारणीबद्ध करने की वह विधि जिसमें आँकड़ों के कूट संकेत निश्चित किए जाते हैं; कूट संख्याओं को कार्ड में छिद्रित किया जात है तथा उन कार्डों को छांटने, गिनने, गुणा करने तथा सारणीबद्ध करने के लिए एक या कई मशीनों से गुजारा जाता है।


logo