स्थलाकृति
क. किसी क्षेत्र या प्रदेश के भौतिक लक्षणों के सर्वेक्षण तथा उन्हें नक्शों पर निरूपित करने का विज्ञान।
ख. किसी क्षेत्र या प्रदेश के भौतिक लक्षण जैसा कि वे सामूहिक रूप से मानचित्र में निरूपित रहते हैं।
Toposequence
सांस्थितिक अनुक्रम
संबद्ध मृदाओं का ऐसा अनुक्रम जो मृदा निर्माण कारक के रूप में स्थलाकृति के संबंध में एक दूसरे से भिन्न होता है।
Top soil
उपरिमृदा
वह पृष्ठ-मृदा जो हल की जुताई तक गहरी (भू-पृष्ठ से 15-20 सेंमी.) होती है।
Total acidity
कुल अम्लता
मृदा की अम्लता जो लवण प्रतिस्थापनीय अम्लता और अवशिष्ट अम्लता का योग होती है।
Tracer (nuclear)
अनुरेखक (नाभिकीय)
समस्थानिक अनुज्ञापक, समस्थानिक (आइसोटोप) होता है जिसका प्रयोग किसी रासायनिक अभिक्रिया या प्रक्रम का अनुगमन या अनुसरण करने के लिए किया जाता है ताकि बाद में उसकी स्थिति एवं सांद्रता का निर्धारण किया जा सके।
Translocation
स्थानांतरण
विलेय या निलम्बन में मृदा सामग्री का एक से दूसरे संस्तर में अभिगमन।
Transported soil
वाहित मृदा
वह मृदा जिसकी संरचना किसी कारक यथा- जल, वायु आदि द्वारा वाहित या निक्षेपित पदार्थ के अपक्षयण के परिणामस्वरूप होती है।
Truncated soil
खंडित मृदा
वह मृदा जिसके प्रोफाइल के ऊपरी भाग का पदार्थ अपरदन के कारण नष्ट हो गया हो।
Ultisols
अल्टीसॉल
वे मृदाएँ जिनमें क्षारकों की मात्रा कम (<35%) होती है और उनके अधःस्थल संस्तर जलोढ़ मृत्तिका के संचयन से निर्मित होते हैं। वे आमतौर पर आर्द्र होते हैं लेकिन वर्ष की गर्म ऋतु के दौरान कुछ समय के लिए शुष्क हो जाते हैं।
Umbric epipedon
अम्ब्रिक एपिपेडॉन
खनिज मृदा की ऊपरी परत जिसका रंग, मोटाई, जैविक कार्बन मात्रा, गाढ़ापन, संरचना और P2O5 की मात्रा मौलिक एपिपेडॉन के समान होती है कितु क्षारक संतृप्ति 50 प्रतिशत से कम होती है।