(1) प्रतीकों का प्रयोग करना।
(2) दमित इच्छाओं आदि को प्रकट करने के लिए प्रतीकों का प्रयोग।
Symbolization
प्रतीकीकरण
प्रतीकों का अचेतन रूप से उपयोग करना जिससे अचेतन इच्छायें (स्वप्न आदि के द्वारा) चेतन स्तर तक आ सकें।
Sympathetic strike
सहानुभूतिक हड़ताल
उन उद्योगों और संयंत्रों के कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल जिन्हें अपने नियोजकों से यद्यपि कोई शिकायत नहीं होती पर वे अन्यत्र हड़ताल कर रहे श्रमिकों के साथ अपनी एकता का परिचय देते हुए उनकी मांगों को मनवाने के लिए समर्थन देते हैं।
Syndrome
संलक्षण
किसी रोग या मनोविकार के सूचक अनेक लक्षणों का समूह।
Take home pay (=net pay)
निवल वेतन
कुल वेतन में से जीवन बीमा, भविष्य निधि आदि की राशि कम करके श्रमिक को दिया गया वह वेतन जिसे वह घर ले जाता है।
Team approach
दल-दृष्टिकोण
किसी अभिकरण के तत्वावधान में किसी विशेष केस, विषय या समस्या पर विभिन्न विशेषज्ञों जसे चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक तथा सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा विचार-विमर्श और कार्य प्रणाली का निर्धारण।
Temperament
चित्तप्रकृति
(1) संवेगात्मक प्रतिक्रियायें करने के लिए किसी व्यक्ति की पहले से बनी हुई प्रवृत्ति।
(2) शरीर के ऊतकों में लगातार होते रहने वाले रासायनिक परिवर्तनों का व्यक्ति के मानसिक जीवन पर पड़ने वाला कुल प्रभाव।
(3) कायरसों के आधार पर व्यक्तित्व का चार रूपों में वर्गीकरणः पित्तप्रकृति, वातप्रकृति, श्लैष्मिक प्रकृति और रक्तप्रकृति।
Tendency
प्रवृत्ति
(1) अनेक उद्दीपनों के होते हुए भी किसी जीव का विशेष प्रकार का ही व्यवहार करने की विशेषता।
(2) गति-परिवर्तन, घटनाक्रम या किसी सामग्री की ऐसी विशिष्टता जिससे किसी ऐसे बिन्दु या लक्ष्य की ओर निश्चित प्रगति की दिशा का पता चलता हो जो वस्तुतः अप्राप्य हो।
Tension
तनाव
आवश्यकताओं की पूर्ति न होने, लक्ष्य-प्रवण व्यवहार में अवरोध उत्पन्न होने अथवा किसी कुंठा के कारण उत्पन्न होने वाली संवेगात्मक अशांति की अवस्था जिसके कारण संतुलित व्यवहार कर सकने में बाधा पड़ सकती हो।
Terminal arbitration
अंतिम विवाचन
सामूहिक सौदाकारी प्रक्रिया की वह चरम सीमा जहाँ दोनों पक्ष किसी फैसले से सहमत हो जाते हैं और उसे अन्तिम मानते हैं।