logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

progress chart
प्रगति चार्ट, प्रगति आरेख
अ- विद्यालय में प्राप्त की गई उपलब्धियों, प्रायः कई परीक्षणों के प्राप्तांकों अथवा समय-समय पर प्राप्त किए गए अंकों की सारणी अथवा उनका चार्ट। आ- वह पत्र जिसमें किसी कौशल को सीखने में गति और त्रुटि प्राप्तांकों का अभिलेख हो।

progression factor
प्रगति बोधक कारक
सीखने वाले व्यक्ति की प्रगति में कठिनाइयों के कारण जिनका उपयोग प्रशिक्षण के आनुक्रमिक पाठ्यक्रम को गठित करने में किया जाता है।

progressive education
प्रगमी शिक्षा, प्रगतिशील शिक्षा
तत्ववाद के विरोध में उदित शैक्षिक आन्दोलन का नाम। उन्नीसवीं शताब्दी के अन्तिम दो दशकों में इस आंदोलन का उदय हुआ और 1919 में प्रगामी शिक्षा संघ की स्थापना हुई। विलियम जेम्स और जान ड्यूई के दर्शन से इसका निकट संबंध है। प्रजातांत्रिक विचारधारा, सृजनात्मक तथा प्रयोजनशील क्रियाओं, छात्रों के जीवन की वास्तविक आवश्यकताओं तथा विद्यालय और पर्यावरण के बीच निकटतम संबंध पर विशेष बल रहता है। सन् 1960 के उपग्रह विज्ञान की सफलताओं के प्रभाव स्वरूप यह आंदोलन धीमा पड़ गया है।

project method
परियोजना प्रणाली
शिक्षण की वह विधि जिसमें छात्रों द्वारा स्वतः प्रवर्तित अर्थपूर्ण अधिगम क्रियाओं में भाग लेने पर बल दिया जाता है और क्रियात्मक एककों के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। किलपैट्रिक द्वारा प्रतिपादित इस विधि के चार सोपान हैं। 1. प्रयोजनीकरण - जिसमें छात्र परस्पर विचार विमर्श द्वारा किसी परियोजना को निश्चित करते हैं। 2. योजना निर्माण- जिसमें परियोजना के विभिन्न पक्षों की कार्यान्वयन से संबंधित योजना बनाई जाती है। 3. कार्य निष्पादन - जिसमें छात्र निभिन्न वर्गों में परियोजना के विभिन्न पक्षों से संबंधित कार्यों में भाग लेते हैं। 4. संगठन - इसमें परियोजनाओं के विभिन्न पक्षों से संबंधित क्रियाओं से प्राप्त अनुभवों को संगठित रूप दिया जाता है।

promotion
कक्षोन्नति, पदोन्नति
अ- किसी छात्र को अपनी कक्षा से ऊंची कक्षा में चढ़ा देना। आ- किसी व्यक्ति की व्यवसाय या वृत्ति में उन्नति। वर्तमान पद से ऊपर के पद में नियुक्ति।

promotion standards
कक्षोन्नति मानक
अगली कक्षा में चढ़ाने के लिए विद्यालय द्वारा स्थापित उपलब्धि मानदण्ड जिन्हें छात्र को प्राप्त करना होता है।

pronunciation exercise
उच्चारण अभ्यास
1. शब्दों के उच्चारण का अभ्यास कराने के लिए सामग्री। 2. वर्तनी पाठ अथवा वाक्-पाठ की महत्वपूर्ण क्रिया जिसमें अध्यापक और छात्रों द्वारा शब्दों का सही उच्चारण किया जाता है।

proprietary school
स्वामीय विद्यालय, लाभप्रेरित विद्यालय
व्यापार लाभ से प्रेरित निजी संस्था द्वारा स्थापित विद्यालय जो प्रायः उद्योग तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण की शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

prospectus
विवरण पत्रिका, परिचायिका
किसी विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के समन्वित पाठ्यक्रमों की सूचीयुक्त पुस्तिका जिसमें उस संस्था के ब्यौरे और नियम उपनियम विस्तार से दिए जाते हैं। इसमें कभी-कभी पाठ्यक्रम में निर्धारित पुस्तकों और संदर्भ पुस्तकों की सूची भी होती है।

provost
आवासाध्यक्ष
उच्च शिक्षा संस्थान के छात्रावासों का प्रशासक जो बहुधा एक वरिष्ठ शिक्षक होता है।


logo