निलंबन
वह द्रव या गैस जिसमें अत्यंत बारीक ठोस कण बिखरे होते हैं लेकिन वे घुलते नहीं।
Sustainability
टिकाऊपन, प्रतिपालिता (धारवीयता)
बुनियादी संसाधन पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना अधिक उत्पादन। इसमें प्राकृतिक संसाधन, आधार का प्रबंधन एवं संरक्षण करना भी सम्मिलित है। इसके लिए उचित प्रोद्योगिकी अपनाई जाती है या उसका अभिविन्यास किया जाता है।
Sustainable land use
सतत भूमि उपयोग
मृदा के रक्षण और संरक्षण से सफल उत्पादन।
Talc
टॉल्क
मैग्निशियम सिलीकेट खनिज जिसकी 2:1 प्रकार की परत संरचना होती है, किंतु उसका समाकृतिक प्रतिस्थापन नहीं होता। मृदाओं का यह वंशागत खनिज त्रिअष्टफलकीय आमाप का होता है।
Taxon
वर्गक
मृदा वर्गिकी की यू.एस. प्रणाली में किसी भी संवर्गीय स्तर का मृदा वर्ग।
Test of significance
सार्थकता परीक्षण
प्रतिचयन त्रुटि के कारण होने वाले अंतरों को प्रेक्षण तथा सिद्धांतो के कारण होने वाले अंतरों से विभेदित करने के लिए किया जाने वाला सांख्यिकीय परीक्षण।
Texture
गठन
किसी शैल का सामान्य भौतिक गठन जैसा कि उसे निर्मित करने वाले घटक-कणों की साइज, आकृति, विन्यास आदि से प्रदर्शित होता है।
Till
गोलाश्मी मृत्तिका
वह अस्तरित या अपरिष्कृत रूप से स्तरित हिमनदीय निक्षेप जिसमें परिष्कृत शैल खंडों का दृढ़ मैट्रिक्स तथा विभिन्न आकारों एवं संघटन के उपकोणीय प्रस्तरों वाली प्राचीन मृदा सम्मलित होती है। इनमें से अनेक प्रस्तर दाँतेदार होते हैं। इसके प्रावार की मोटाई 1 मी. से कम और 100 मी. से भी अधिक होती है और उसमें वे क्षेत्र सम्मिलित होते हैं जिनमें प्लीस्टोसीन तथा होलोसनी काल की बर्फ चादर या हिमनद होते हैं।
Till plain
गोलाश्मी मृत्तिका क्षेत्र
हिम-गोलाश्म मृत्तिका से ढका स्तर या तरंगित असमतल भू-पृष्ठ।
Tilth
जुताई (जोती भूमि)
मृदा की वह भौतिक अवस्था जो फसल रोपण या उत्पादन के लिए उपयुक्त होती है।