logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Submission
अधीनता
प्रत्यक्ष वार्तालाप के समय प्रकट होने वाला एक प्रकार का व्यवहार जिसकी विशेषता यह होती है कि एक व्यक्ति दूसरे के समक्ष आत्मसमर्पण कर देता है या उसकी श्रेष्ठता स्वीकार कर लेता है अथवा अपने व्यवहार को उसके व्यवहार जैसा बनाने का प्रयास करता है।

Subsistence allowance
निर्वाह भत्ता
किसी उद्योग से संबंधित कार्य के लिए बाहर जाने वाले कर्मचारियों को मिलने वाली वह राशि जिसे वे अपनी यात्रा के दौरान भोजन, निवास-स्थान और परिवहन आदि पर खर्च करते हैं।

Subsistence wage
निर्वाह-मात्र मजदूरी, निर्वाह मात्र वेतन
श्रमिकों की वह मजदूरी जिससे उनकी न्यूनतम आवश्यकताओं की ही पूर्ति होती हो।

Suggestion
संसूचन
(1) ऐसी प्रक्रिया जिससे कोई व्यक्ति बिना किसी तर्क-वितर्क, आदेश, अधिकार या दबाव के दूसरे व्यक्ति को किसी खास ढंग से काम करने या किसी बात को मान लेने के लिए प्रत्यक्ष रूप से प्रेरित करता है। (2) शाब्दिक या अन्य संचार माध्यम जिसके द्वारा कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को कोई काम करने के लिए प्रेरित करता है।

Suggestion bonus
सुझाव बोनस
श्रमिक अथवा कर्मचारी द्वारा महत्वपूर्ण व लाभदायक सुझाव देने के लिए बोनस के रूप में दिया गया पुरस्कार।

Super-ego
पराहम्
मां-बाप और समाज से सीखी हुई नैतिक धारणाओं के आधार पर निर्मित व्यक्तित्व का नैतिक पक्ष जिसके दो अंग होते हैं--अहम् आदर्श और अन्तर्विवेक।

Supervision
पर्यवेक्षण, देखरेख
समाज-कार्य प्रशिक्षण की एक विधि जिसके अन्तर्गत पर्यवेक्षक प्रशिक्षार्थी को सहायता प्रदान करते समय सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखता है ताकि प्रशिक्षार्थी अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करते हुये संस्था के लक्ष्यों की पूर्ति में भी योगदान दे सकें।

Supervisor rating
पर्यवेक्षक योग्यता-मूल्यांकन
पर्यवेक्षक की योग्यता का मूल्यांकन उसके स्वयं के कार्यों को तथा उसके अधीन व्यक्तियों द्वारा किये गये कार्यों को दृष्टि में रख कर करना।

Supportive therapy
पोषक चिकित्सा
मनश्चिकित्सा का एक प्रकार जिसमें चिकित्सक रोगी की सहायता प्रत्यक्ष रूप से करता है। वह उसकी समस्याओं का विश्लेषण करके उसके हल के उपायों को सुझाता है और उसे स्वस्थ होने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Supportive treatment
समर्थक चिकित्सा
वैयक्तिक सेवाकार्य की एक प्रविधि जिसके अन्तर्गत कार्यकर्ता सेवार्थी को कोई नई जानकारी नहीं देता बल्कि तदात्मीकरण, शिक्षण, निर्देशन, विश्वासीकरण तथा सामान्यीकरण आदि उपप्रविधियों के द्वारा सेवार्थि में साहस और उत्साह का संचार करके उसकी अहम् शक्ति को सबल बनाता है। इसके फलस्वरूप सेवार्थी के मानसिक तनाव तथा दोष भावना का शमन होता है और उसमें आत्मविश्वास एवं स्वस्थ रूप से कार्य करने के लिए अपेक्षित शक्ति का विकास होता है।


logo