logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Dementia
मनोभ्रंश
स्थायी मानसिक ह्रास या क्षय; बौद्धिक शक्‍ति और सांवेगिक अनुक्रिया की उपयुक्‍त अभिव्‍यक्‍ति में व्याधिमूलक ह्रास होना।

Dementia infantilis
शैशव मनोभ्रंश
लगभग तीन वर्ष की आयु में होने वाली एक प्रकार की शैशवीय विकृति जिसमें प्रमस्‍तिष्‍क खंडों की कुछ तंत्रिका कोशिकाएं अपुष्‍ट रह जाने से क्षीण हो जाती हैं और फलस्वरूप शिशु की वाक् शक्‍ति का बड़ी तेजी से क्षय होने लगता है और धीरे-धीरे उसका मानसिक ह्रास हो जाता है।

Dementia paralytica
अंगघाती मनोभ्रंश
मस्तिष्क की उपदंश पीड़ित दशा के कारण होने वाला एक प्रकार का मनस्ताप जिसमें मनोंभ्रंश और अंगघात होते और बढ़ते रहते हैं।

Dementia praecox
अकाल मनोभ्रंश
मनोविदलता का समानार्थी किंतु अब एक अप्रयुक्‍त शब्द।

Democratic leadership
प्रजातांत्रिक नेतृत्व
वह नेतृत्व शैली जो अनुयायियों से प्राप्‍त सहमति एवं परामर्श पर आधारित होती है।

Demorphinization
मार्फीन न्यूनन
मार्फीन व्यसन की एक उपचार-प्रक्रिया जिसमे व्यक्‍ति को दी जाने वाली मार्फीन की मात्रा में क्रमश: कमी की जाती है।

Dendrite
शाखिका
तंत्रिका कोश या न्यूरोन के एक छोर पर निकली अनेक छोटी छोटी शाखाएँ जो उद्दीपन को ग्रहण करती हैं।

Denying the antecedent
पूर्ववृत्त को नकारना
सप्रतिबंध तर्कणा का अवैध माध्यम (यदि प है तो म; प मिथ्या है)।

Denying the consequent
अनुवृत्त को नकारना
सप्रतिबंध तर्कणा का वैध माध्यम (यदि प है तो म; म मिथ्या है)।

Dependent variable
आश्रित चर
वह चर जो अनाश्रित चर में प्रहस्‍तन के परिणामस्वरूप परिवर्तित होता है।


logo