logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Heavy burden
अधि घानभार धमन भट्टी के घान में सामान्य से अधिक अयस्क और शालक की मात्रा का होना।

Heavy metal
भारी धातु देखिए-- Metal

Hematite
हेमेटाइट देखिए-- Haematite

Hercules metal
हरकुलीज धातु एक ताम्र मिश्रातु जिसमें 37.5% यशदर और 1.5% ऐलुमिनियम होता है। उच्च संक्षारणरोधी होने के कारण इसका उपयोग समुद्री अनुप्रयोगों में होता है।

Heroult process
हेरू प्रक्रम देखिए-- Hall Heroult process

Hausler alloy
हाउसलर मिश्रातु तीन ताम्र मिश्रातुओं की श्रेणी जिनमें 50--72% तांबा, 18-26% मैंगनीज और 10-25% ऐलुमिनियम होता है। उत्तम फेरोमैंगनेटिक गुणधर्म होने के कारण इनका उपयोग चुंबकीय अनुप्रयोगों में किया जाता है जिनमें फेरस मिश्रातुओं का उपयोग लाभदायक नहीं होता है। हाउसलर मिश्रातुओं का उपयोग स्फुलिंगन से बचने के लिए गैसयुक्त खानों में और उन स्थानों में किया जाता है जहाँ जंगरोधन की आवश्यकता है।

High alloy steel
उच्च मिश्रातु इस्पात देखिए-- Alloy steel के अंतर्गत

High carbon steel
उच्च कार्बन इस्पात देखिए-- Carbon steel के अंतर्गत

High speed steel
क्षिप्र इस्पात ऐसे मिश्रातु-इस्पात जिनका उपयोग धातु-कर्तन-औजारों के रूप में होता है। ये अत्यंत कठोर होते हैं। लाल गरम होने पर भी इनकी कठोरता बनी रहती है जिससे इनका उपयोग खरादों में होता है। ये उच्च वेग पर काम में लाए जाते हैं। एक विशिष्ट मिश्रातु में 18% क्रोमियम, 4% टंगस्टन, 1% वैनेडियम, 0.6% कार्बन और शेष लोहा होता है। क्षिप्र इस्पात कई प्रकार के होते हैं जिनके संघटन में बहुत भिन्नता होती है। इन्हे 850°C तक धीरे और फिर 1250°C तक शीघ्र गरम कर हवा या तेल में ठंडा किया जाता है। इसके बाद --80°C तक ठंडा करने पर, शेष ऑस्टेनाइट अन्य प्रावस्थाओं में बदल जाता है अथवा 500°C तक पायन किया जाता है जिससे शमन-विकृतियाँ समाप्त हो जाएँ और द्वितीयक कठोरण द्वारा कठोरता बढ़ जाए।

High strength brass
उच्च सामर्थ्य पीतल एक ताम्र मिश्रातु जिसमें 55--60% ताम्र, 0.4--2% लोहा, 0.5--1.5% ऐलुमिनियम, 1.5% मैंगनीज और शेष यशद होता है। यह अत्यंत मजबूत और संक्षारणरोधी होता है। इसका उपयोग समुद्री अनुप्रयोगों और जलयान नोदकों में होता है। इसे मैंगनीज कांसा भी कहते हैं। इसी के समान गुणधर्मों और अनुप्रयोग वाले एक मिश्रातु को, जिसमें 60--68% ताम्र, 2--4% लोहा, 3--7.5% ऐलुमिनियम और 2.5--5% मैंगनीज होता है, उच्च सामर्थ्य कांसा कहते है, किंतु वास्तव में वह एक पीतल होता है।


logo