पट्टीदार खेती
समोच्च रेखा के साथ-साथ पट्टियों से फसल पैदा करने की पद्धति जिसका उद्देश्य अपवाह और अपरदन को कम करना तथा नमी का संरक्षण करना है।
Stubble
ढूंठ
पादपों के तनों का वह आधारी भाग जो फसल काटने के बाद खड़ा रह जाता।
Subgroup
उपसमूह
वृहत वर्गों को ऐसे उप वर्गों में विभाजित किया जाता है जो उनके गुणधर्मों को व्यक्त करते हैं।
Sub-humid
अल्पार्द्र
ऐसी जलवायु या प्रेदश जहाँ नमी की मात्रा आर्द्र अवस्थाओं से भी कम होती है तथा उसमें बिना सिंचाई के फसलों का उत्पादन किया जा सकता है।
Submarginal land
उपसीमांत भूमि
वह भूमि जिसका कृषि कार्य के लिए उपयोग लाभदायक न हो।
Suborder
उपगण
मृदा आर्द्रता, तापमान के प्रभाव, संस्तर के प्रकार और उनके सर्वाधिक महत्व के आधार पर संघटन की सीमाएँ निर्धारित करने वाली कोटि।
Subsoil
अवमृदा
जुताई की गहराई या संस्तर के नीचे का भाग।
Subsoiling
अवमृदायन
कर्षण का वह प्रक्रम जिसके द्वारा सामान्य से अधिक गहराई तक भूमि की जुताई की जाती है।
Substratum
अधःस्तर
मुदा प्रोफाइल में कोई भी परत जो संमृदा के नीचे होती है।
Sulfuric horizon
सल्फ्यूरिक होराइजन, सल्फ्यूरिक संस्तर
खनिज अथवा जैविक मृदाओं में एक अधस्तल संस्तर जिसका पी एच. 3.5 से कम होता है। इसमें ताजा पुआलवर्णी चितकबरे धब्बे (जेरोसाइट) पाए जाते हैं। यह संत्र सल्फाइड समृद्ध पदार्थों के ऑक्सीकरण से बनता है और पौधों के लिए अत्यधिक विषालु होता है।