श्रम संघ द्वारा हड़ताल में भाग ले रहे श्रमिकों को देय नकद सहायता। इसके लिए धन श्रमिकों के वेतन से नियमित रूप से इकट्ठा किया जाता है।
Strike breaker
हड़ताल भंजक
हड़ताल की अवधि में भी अपने कार्य को जारी रखने वाला व्यक्ति जिसके कारण हड़ताल के असफल होने की संभावना होती है।
Strike fund
हड़ताल कोष
मजदूर संघों द्वारा इकट्ठा किया गया कोष जिसका उपयोग हड़ताल संबंधी कार्यवाहियों का संचालन करने तथा हड़ताली कर्मचारियों की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिये किया जाता है।
Strike notice
हड़ताल नोटिस
कानून अथवा सामूहिक सौदाकारी समझौते की व्यवस्था जिसके अनुसार संघों के लिए यह अनिवार्य है कि वे हड़ताल करने के पूर्व हड़ताल करने के दिन तथा समय की सूचना दें।
Strong ego
बलिष्ठ अहम्, प्रबल अहम्
वह अहम् जो व्यक्ति को परिपक्व व्यवहार करने की शक्ति देता है। भय, मुसीबत, विरोध एवं आपदा की स्थिति में सही दृष्टिकोण, वस्तुबोध, उचित निर्णय एवं विवेकपूर्ण क्रियान्वयन की उत्कृष्ट क्षमता बलिष्ठ अहं की द्योतक है।
Stuttering
हकलाना
बोलते समय किसी शब्द पर ध्वनि का क्षणिक या कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो जाना। ध्वनि किसी शब्द पर पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो सकती है अथवा शब्द अटक-अटक कर पुनः बाहर निकल सकता है जैसे ल---ल—लड़का। यह दोष बाल्यकाल के भय, चिन्ता, कठोर अनुशासन तथा दोषपर्ण शिक्षण के कारण उत्पन्न हो जाता है।
Subconscious
अवचेतन
ऐसी प्रक्रियाएं जिनके प्रति व्यक्ति सचेत तो नहीं होता किन्तु फिर भी वे किसी न किसी रूप में चेतन अनुभव के निकट प्रतीत होती हैं।
Subjective factor
व्यक्तिनिष्ठ कारक
संवेग, अनुभूति अथवा अभिवृत्ति जैसी अभ्यांतरिक स्थितियों से संबंध होने से व्यक्ति स्थितियों और घटनाओं की व्याख्या करते समय वैज्ञानिक वास्तविकता को कम और अपने अनुभवों और अनुभूतियों को अधिक महत्व देता है।
Sublimation
उदात्तीकरण
आदिम प्रवृत्तियों, विशेषतः काम आवेग या लिबिडो की शक्ति को सामाजिक दृष्टि से उपयोगी लक्ष्यों की ओर दिशांतरित कर उन्हें परिष्कृत रूप देने की अचेतन प्रक्रिया।