logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Naobbus
नैकोबस
नैकोबिडी कुल का एक वंश। लैंगिक द्विरूपता सुस्पष्ट; तरुण मादा कृमिरूपी, लंबी पतली; मृदा और जड़ों में प्रवासी; परिपक्व मादा पुटी के आकार की जिसकी ग्रीवा लंबी होती है; गुदा और भग अधोअंतस्थ; अण्डाशय एकल लंबी नलिका; स्थानबद्ध अंतःपरजीवी जड़ों में पिटिका बनाने वाले; नर अपरिपक्व मादा के समान पर लैंगिक द्विरुपता वाले होते हैं।

Nagelus
नगेलस
टाइलेंकोरिकिडी कुल का एक वंश। शीर्ष क्षेत्र चापाकार; पार्श्व क्षेत्र में 6 कटान; भगपल्लव से ढकी भग; अंडाशय उभय अंडाशयी होता है।

Natural biological control
प्राकृतिक जैव नियंत्रण
जैव नियंत्रण का एक प्रकार जिसमें सूत्रकृमि बहुगुणन के संदमनकारी कर्मक अलग से प्रविष्ट कराए बिना संख्या में बढ़ते हैं।

Natural control
प्राकृतिक नियंत्रण
जैविक और अजैविक कारकों की सामूहिक क्रिया द्वारा किसी पीड़क समष्टि के घनत्व को अवधि विशेष के दौरान वहन क्षमता की सीमाओं के भीतर बनाए रखना।

Natural enemy
प्राकृतिक शत्रु
ऐसा जीव जो किसी अन्य पादप या प्राणि की समयपूर्व मृत्यु का कारण बन जाता हो।

Neck
ग्रीवा
दे. cephalo region

Necrosis
ऊतकक्षय
कोशिका का निर्जीव हो जाना।

Needle nematode
सूची सूत्रकृमि
लाँजिडोरस, पैरालाँजिडोरस, लाँजिडोरॉयडीज और सिद्धिकिया वंश की जातियों के सामान्य नाम।

Nema
सूत्रक, सूत्रकृमि
दे. nematode

Nemagon
नेमागॉन
एक भारी वाष्पशील हैलोजेनीकृत हाइड्रोकार्बन यौगिक जो या तो मृदा धूमक अथवा मज्जक (drench) के रूप में प्रयुक्त होता है। मज्जान अनुप्रयोग के लिए इसके पायसीकरणीय सांद्र में पानी मिलाते हैं।


logo