logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Delirious mania
प्रलापी उन्माद, उन्मादातिरेक
उग्र उन्माद की एक दशा जिसके मुख्‍य लक्षण हैं प्रत्यक्षण संबंधी विसंगतियाँ और संभ्रांतियाँ, उद्दाम उत्‍तेजन, व्यवहार की उग्रता और उच्‍छृंखलता, मनोगतिक अतिक्रिया, व्यग्रता, अवधानहीनता और असंलापशीलता।

Delirium
प्रलाप
प्राय: किसी तीव्रमानसिक आघात या तीव्रज्वर के कारण व्यक्‍ति की अव्यवस्थित एवं संभ्रमित मानसिक दशा जिसमें वह प्राय: बड़बड़ाता है और जिसके मुख्य लक्षण हैं: भ्रम, विभ्रांति, भ्रमासक्‍ति और विसंगति।

Delirium tremens
सकंप प्रलाप
अत्यधिक मद्यसेवन के कारण होने वाली उग्र प्रलापावस्था जिसके मुख्य लक्षण हैं- अत्यंत दुश्‍चिंता, शरीर में कंपकंपी होना व हल्के से झटके लगना, भ्रमासक्‍ति और विभ्रातियों का होना।

Delta movement
डेल्टा गति
एक प्रकार का गति भ्रम जिसमें पात्र के सामने स्थित पदार्थों की स्थिति एक जैसी ही रहती है किंतु प्रकाश की मात्रा या चमक के घटने-बढ़ने के साथ-साथ पात्र को उनकी स्थिति में परिवर्तन होता प्रतीत होता है।

Delusion
भ्रमासक्‍ति
किसी प्रबल इच्छा या उद्देश्य और तीव्ररागात्मक प्रभाव में किसी मूर्त या अमूर्त स्थिति का ठीक-ठाक वस्तु परक प्रत्यक्षण न कर पाने से बना ऐसा मिथ्या विश्वास जिसे किसी भी प्रकार के वास्तविक तर्क या पर्याप्‍त विरोधी प्रमाणों द्वारा भी संशोधित न किया जा सके।

Delusion of persecution
उत्पीड़न भ्रमासक्‍ति
भ्रमासक्‍ति का एक प्रकार जिसमें व्यक्‍ति को यह मिथ्या किंतु पक्का विश्‍वास हो जाता है कि उसके ईद-गिर्द के सभी लोग जानबूझकर उसके उद्देश्यों और प्रयासों को विफल करने और उसका सर्वनाश करने पर तुले हुए हैं और वे हर समय उसके विरुद्ध कोई न कोई षड्यंत्र रच रहे हैं।

Delusion of reference
स्वसंदर्भ भ्रमासक्‍ति
सदैव उत्पीड़न भ्रमासक्‍ति से ग्रस्त रहने वाले व्यक्‍ति द्वारा दैनिक जीवन की साधारण घटनाओं की भी गलत व्याख्या करने की संदेहात्मक मनोवृत्‍ति से उत्पन्न ऐसा मिथ्या विश्वास जिससे वह दूसरों की बातचीत, कानाफूसी या हावभावप्रदर्शन का विषय हर समय अपने को ही समझने लगे।

Delusional false memory
विभ्रमात्मक मिथ्या स्मृति
स्मृति का एक भ्रम जिसमें व्यक्‍ति को यह दृढ़ विश्‍वास होता है कि कोई बेढंगी/बेतुकी घटना घट सकती है और वह घटना की स्मृति का सचमुच अनुभव करता है।

Demand characteristics
मांग के लक्षण
किसी प्रयोग की वे विशेषताएँ जो एक निश्‍चित अनुक्रिया की मांग करती हैं।

Demand feeding
आग्रह-प्राशन
शिशु को आहार देने की ऐसी लचीली व्यवस्था जिससे शिशु के भूखा होने का पता चलने पर ही उसे आहार दिया जाय।


logo